Friday, November 6, 2026

चलो इश्क़ लड़ाएं

जुदाई का डर तो दो प्रेमीयों को हर दम सताता है
इसीलिए तो प्रेमी हमेशा हमेशा का साथ चाहते हैं
एक दूजे में समा कर एक होना चाहते हैं 
सच मगर ये की दो प्रेमी एक होकर भी एक कहाँ हो पाते हैं
दो जिस्म एक जान होने की ललक में खोते ही चले जाते हैं
तन बदन एक हो जाते हैं कुछ देर के लिए
साँसे एक हो जाती हैं कुछ पलों के लिए
एकात्म मगर होती है तो सिर्फ रूह 
नग़मे वफ़ा के तो अधूरे ही रह जाते हैं
क्यों ना फिर थोड़ी देर के लिए ही सही ज़िंदगी को गले लगाकर जी भर के जी लिया जाए..
क्यों ना अमर प्रेम को देश, काल, परिस्थिति की सीमाओं में बाँधे बिना अमर ही रहने दिया जाए... 
चलो इश्क़ लड़ाएं 
चलो इश्क़ लड़ाएं 
चलो इश्क़ लड़ाएं सनम 
☯️☯️☯️