तुम्हें तो पता ही है कि मैं किस तरह का इंसान हूँ...
३० साल मेरे साथ रहना आसान नहीं,
मेरे स्वभाव को सहना आसान नहीं,
मेरी कामुकता की तो खैर बात ही अलग,
मुझे ख़ुश रखना भी आसान नहीं
बहक जाता हूँ, भटक जाता हूँ, गटक जाता हूँ,
मेरे साथ कदम मिला कर चलना आसान नहीं...
भड़क जाता हूँ, गुस्सैल हूँ, करता पेलमपेल हूँ,
आँखों में है लाली पर ज़ुबाँ पर लगाम नहीं...
अपने मन की चलाता हूँ, तड़पता हूँ, तड़पाता हूँ,
मुझे दिल से चाहना ज़रा भी आसान नहीं...
मन-मर्जी का गुलाम हूँ, भय से अंजान हूँ,
मुझे वश में करना इतना भी आसान नहीं...
कुछ तो है बात तुझमें के बात अब तक बनी हुई है
वर्ना तो मुझमें ऐसी कोई बात ही नहीं...
No comments:
Post a Comment
Please Feel Free To Comment....please do....