Thursday, September 23, 2010

ग़दर

मुद्दा ये नहीं की मंदिर वहाँ था या नहीं,
मुद्दा ये भी नहीं की मस्जिद वहां हो या नहीं,
मुद्दा ये है के राम हम में है की नहीं..
या खो गया है वो मुद्दई भी खुदाओं की तरह..??




भारत वर्ष को बचाने चले हैं कुछ हिन्दुस्तानी,
अमन का देखो किस कदर शोर मचा रहें ये हिन्दुस्तानी..

पुरजोर तैयारियां बयान कर रही है ज़मीनी हकीक़त,
फैसले की दस्तक से ही सुलग उठे हैं ये हिन्दुस्तानी..

लाख छिपा लो नफरतों को दिल के तहखानो में,
एक चिंगारी मगर होगी काफ़ी दिखाने को अपनी कारस्तानी..

आग भड़काने का इलज़ाम फिर लगेगा एक अदना चिंगारी पर,
तोहमतें भूसे के ढेर पर क्या कभी लगा पायेंगे ये हिन्दुस्तानी..

खैरियत इसी में है के फैसले कल पर टलते रहें,
साफ़ हो जाएगी तस्वीर वर्ना की कितना पाखंडी ये हिन्दुस्तानी..

खोखली बातें है ज़बान पर ''वसुधैव कुटुम्बकम'' की,
जय हिंद से ऊपर मगर कभी उठ ना सके ये हिन्दुस्तानी..

अमन का देखो किस कदर शोर मचा रहें ये हिन्दुस्तानी
इतना के डरता हूँ की कहीं कोई ग़दर ना हो जाए............................

Sunday, September 19, 2010

MEDITATION

“The mind questions the whole life long and never receives any answer, and the heart never asks but receives the answer.”      Osho





Meditation, to me, is the art to be able to remain in the present moment all day & all night for all of our life..



That infact is the state of being aware & awake..


That is where the mind-body are in harmony..


That is when we become just a witness..


Then nothing escapes our attention..


Then we remain ever conscious..


That is what is bliss..


Blessed we are..


One tiny step is what we all need to take..


shall we..??



Meditation is a state of being & hence can't be done but it happens only when one makes a deliberate choice to be in the now & here...


When one willingly determines to be in the present moment come what may...


When one is courageous enough to accept life as it comes...


When one welcomes life, as it is, in the now & here...


When one trusts life & life-events without an iota of doubt to be nothing but a god sent gift...


When one decides to be patient for life to open up its mysteries...


When one stops to try & demystify life even when life seems to run havoc in our lives...



All these & more are but by-products of being in the meditative state of now & here..



It looks simple & arduous, at once, to be in the now & here..
It IS as we believe IT to be.



This is the only step that one needs to take, rest just happens..
Life waits for us to take this one step...
&
Awaits from an eternity to take the rest of the ninety-nine steps...........................................
  and that is so because man is  bad kase...........isn't he?

Thursday, August 26, 2010

इंसानी दिमाग


इसी दिमाग ने सोच-सोच कर
इंसान को हलकान किया है,
दबा-दबा दिल की आवाज़
ये क़त्ल-ए-आम किया है,
कसूर दिमाग का नहीं मगर...
इंसान ने खुद ही
एक गुलाम को गुलफाम किया है..!!
दिल की सुन ले चाहे
या करे फिर वो दिमाग की,
हर हाल मगर इंसान ने
खुद को पर-ए-शान किया है..!!
दिल-ओ-दिमाग की जंग से
वो खुद को अलग रक्खे भी क्यूँकर,
दिल ही दिल में जब
खुद को यूँ तख़्त-ए-निशाँ किया है..!!
हुनर बर्दाश्त-ए-दोआलम का
सिखा कीजे 'मनीष' से,
दीवानावर हो जिसने
मकीं को मकां से लामकां किया है..!!

Saturday, August 14, 2010

मेरे हमवतनो...


मेरे हमवतनो



क्या चाहते हो तुम, मेरे हमवतनो ?
क्या ये
की खोखली इबारतों से सजे
आलिशान हरम बनाऊं मैं तुम्हारे  लिए ?
या ये
की बनाऊं ख्वाबी शिवाले ?
या
चाहते हो के तोड़ डालूं
वो जो बनाया झूठों और तानाशाहों ने ?
क्या सच में ही खोद दूँ
वो जो गोद दिया फरेबियों और मक्कारों ने ?
बोलो..
क्या है तुम्हारी विक्षिप्त तमन्ना !



क्या है वो जो तुम मुझसे करवाना चाहोगे,
मेरे हमवतनो ?
क्या मैं तुम्हारी संतुष्टि के लिए
घुर्घुराउन किसी बिल्ली की तरह,
या
दहाडू  किसी शेर की तरह
स्वयं के आनंद के लिए ?



मैं गीत गा चूका हूँ तुम्हारे लिए,
पर तुम कभी नाचे नहीं ;
मैं बिलख चूका हूँ तुम्हारे आगे,
पर तुम कभी रोए नहीं
क्या मैं गाऊं और बिलखुं
एक ही वक़्त में ?



तुम्हारी आत्मा भूख से व्याकुल है,
और घाटी  के इन पत्थरों में
ज्ञान के फल प्रचुर हैं 
तुम्हारे ह्रदय मुरझा गए हैं प्यास से,
मगर ज़िन्दगी के झरने
तुम्हारे घरों के आस-पास ही बह रहें हैं ----
तुम अपनी प्यास क्यों नहीं बुझाते ?



समुद्र के अपने ज्वार-भाटे होते हैं,
चन्द्रमा के अपने पूनम और ग्रहण होते हैं,
समय के अपने ग्रीष्म और शिशिर होते हैं,
और हर चीज रूप बदलती है
किसी अजन्मे खुदा की परछाई की तरह
जो बहता है ज़मीन-ओ-आसमान के बीच,
पर सत्य कभी नहीं बदलता,
और ना ही वो कभी चूकता है ;
तुम क्यों  लगे हुए हो फिर
उसकी मुखाकृति बिगाड़ने में ?



मैंने  तुम्हें रात के अंधेरो में बुलाया है
चाँद की महिमा और तारों का वैभव दिखाने के लिए,
पर तुम चौंक के जाग पड़े अपनी निद्रा से
उठा ली  तुमने अपनी तलवार अनजाने  डर से,
और चिल्ला के बोले,
" कहाँ है दुश्मन ?
आओ पहले हम उसे मार गिराएँ ! "
सुबह जब दुश्मन आया
तो मैंने फिर से तुम्हें जगाया,
पर तुम नही जागे अपनी तन्द्रा से,
क्योंकि तब भी तुम डरे हुए थे
और लड़ रहें थे स्वप्नों में
अपनी ही कल्पना  के पिशाचों से.



मैं तब भी ना हारा तुमसे
और की ये इल्तजा,
" चलो हम पर्वतों के शिखरों तक चढ़ते हैं
और देखते हैं वहाँ से इस संसार के  सौंदर्य को  "
तुमने दो टुक जवाब दिया की,
" इन खाइयों की गहराईयों में
हमारे पर-पिता निवास करते थे,
और इन्ही खाइयों में  उनका मरण भी हुआ,
और फिर इन्ही गुफाओं में वो दफनाये भी गए.
हम ऐसे स्थान से कैसे कूच कर सकते हैं
जो गढ़ा है हमारे पिताओं ने ?"
मैं तब भी ना माना और बोला की,
" चलो तो हम चलते हैं मैदानों की तरफ
जो भर देते हैं अपने यश से सागरों को."
तुमने बिचकते हुए कहा की,
" सागर की अथाह गहराईयों का शोर हमारी आत्माओं को डरा देगा,
और उन गहराईयों के भय से हमारे शरीर मर जायेंगे."



मैंने तुम्हें प्यार किया है, मेरे हमवतनो,
पर मेरा प्यार मेरे लिया पीड़ा है
और तुम्हारे  लिए अनुपयोगी ;
और अब मैं तुमसे नफरत करता हूँ,
और नफरत वो बाढ़ है  
जो बहा ले जाती है सुखी टहनियों को
और कांपते घरों को.



मैंने करूणा  रखी  है तुम्हारी कमजोरियों पर,
मेरे  हमवतनो,
लेकिन मेरी करूणा ने तुम्हारी कमजोरियों को
और भी बढ़ा कर
पालन-पोषण  किया है उस आलस्य का
जो ज़िन्दगी को सख्त नागवार है
और आज जब मैं तुम्हें इस भाँती अशक्त देख रहा हूँ
तो मेरी आत्मा मुझे कचोट रही है .



मैं रोया हूँ तुम्हें अपमानित और समर्पित देख,
और मेर आंसू मोतियों तक को बहा ले गए
पर छू भी ना सके वो तुम्हारी चिरस्थायी कमजोरियों को ;
हाँ मगर,
मेरी आँखों पर पड़ा पर्दा  वो उड़ा ले गए.



मेरे आंसू तुम्हारे डरे हुए दिलों तक
कभी ना पहुँच पाए,
पर मेरे अंदरूनी  तमस को उन्होंने दूर कर दिया.
आज  मैं तुम्हारी वेदनाओं का मजाक उड़ा रहा हूँ,
क्योंकि व्यंग्य  ऐसा गुस्सैल दावानल है
जो आता है आँधियों के पहले
मगर आता नहीं आंधी के गुजर जाने के पश्चात .



क्या है तुम्हारी हसरत, मेरे हमवतनो,
क्या ये है तुम्हारी इच्छा
की  ठहरे हुए पानी में दिखाऊं मैं तुम्हें
तुम्हारी ही प्रेत सी मुखाकृति ?
तो आओ,
और देखो के कितने बदसूरत हो तुम !



देखो ! ध्यान से देखो !
भय ने तुम्हारे बालों को सफ़ेद कर दिया है
राख के ढेर की तरह,
खालीपन छा चूका है तुम्हारी आँखों पर
और बदल गया है एक अंतहीन गड्डे में,
कायरता ने कुछ इस तरह छुआ है
तुम्हारे गालों को
के पिचक गए हैं वो किसी हताश खाई  में गड्ड की तरह,
मौत ने लगता है लिया तुम्हारे
अधरों का कुछ इस तरह चुम्बन
की पीले पड़ गए हैं वो
पतझड़ के पत्तों की तरह.



क्या खोज रहें हो तुम, मेरे हमवतनो ?
क्या मांग रहें हो तुम उस  ज़िन्दगी से,
जिसने तुम्हें अपने बच्चों में शुमार करना बंद कर दिया है ?
पंडितों और तिलिस्मियों के  चंगुल  में फंस
तुम्हारी आत्माएँ ठिठुर रही हैं,
और तुम्हारा जिस्म काँप रहा है
हुक्मरानों और खून बहाने वालो के पंजो में उलझ,
और तुम्हारा मुल्क थरथरा रहा है
जुल्मी विजेताओं के पाँव तले ;
किस आशा में तुम यूँ गर्व से
सूरज की और मुख किये खड़े हो ?
तुम्हारी तलवारों पे म्यान रूपी जंग लग चूका है,
और तुम्हारे भाले टूटे पड़े हैं,
और तुम्हारी ढाल जर्जर हो चुकी है सुराखों से ;
क्यों, फिर तुम, युद्ध के मैदान में खड़े हो ?



पाखण्ड तुम्हारा धर्म है,
झूठ तुम्हारी ज़िन्दगी,
और ना कुछ होना तुम्हारी समाप्ति ;
क्यों, फिर तुम, जिंदा हो ?
क्या मृत्यु दुखियों का एकमात्र सुकून नहीं ?



जीवन एक संकल्प है
जो साथ चलता है जवानी के,
और लगन है
जो अनुगमन करती है प्रोढ़ता की,
और प्रज्ञा है
जो पीछा करती है वृद्धत्व का ;
पर तुम, मेरे हमवतनो,
पैदा ही बूढ़े और कमजोर हुए,
तुम्हारी चमड़ी पर झुर्रियां हैं
और तुम्हारे सर सिकुड़े हुए,
ऊपर से तुम बच्चे बन
एक दुसरे पर पत्थर उछालते हुए
दौड़ते हो दलदल की और



ज्ञान एक रौशनी है,
जो समृद्ध करती है ज़िन्दगी की गर्मजोशी को,
और हासिल है उन्हें जो खोजते हैं
और शामिल होना चाहते हैं ;
पर तुम, मेरे हमवतनो,
तलाशते हो अन्धकार को
और भाग  जाते हो रौशनी देख,
 और इंतजार करते रहते हो
चट्टानों से स्वतः ही पानी फूटने का,
तुम्हारे मुल्क की ये दयनीय हालत
तुम्हारा ही अपराध है...
मैं तुम्हें तुम्हारो पापों से मुक्त नहीं करूँगा,
क्योंकि तुम जानते हो की तुम क्या कर रहे हो



मानवता एक प्रतिभाशाली नदी है
जो चलती है गीत गाते हुए
और समेट के पर्वतो के गूढ़ रहस्य अपनी छाती में
एक हो जाती है समुद्र के ह्रदय  से ;
पर तुम, मेरे हमवतनो,
एक स्थिर दलदल हो
जो भरा पड़ा है
कीड़ों से और ज़हरीले नागों से



आत्मा एक पवित्र नीली मशाल है,
जो झुलसा देती है और भक्षण करती है
सूखे हुए पोधों का,
बढती है फिर वो तूफ़ान की तरह
मोहर लगते हुए
और रोशन करते हुए
देवियों के चेहरों को ;
पर तुम, मेरे हमवतनो...
तुम्हारी आत्माएँ राख की तरह है
जो बिखरा दी जाती है बर्फीले पहाड़ों पर
हवाओं के द्वारा,
और जो छितरा दी जातीं हैं
घाटियों में आँधियों द्वारा
हमेशा के लिए



तुम ना डरो मौत के पिशाच से,
मेरे हमवतनो,
की वो अपनी महानता में
और तुम्हारे बोनेपन पर तरस खा कर 
तुम्हारे निकट आना भी अस्वीकार कर देगा,
और खौफ ना खाओ तुम खंजर का,
की वो भी तुम्हारे छिछले ह्रदयों में
घर ना करना चाहेगा



मैं तुमसे नफरत करता हूँ,
मेरे हमवतनो,
क्योंकि तुम नफरत से भरे हो आनंद और प्रभुत्व  के प्रति,
मैं घृणा करता हूँ तुमसे
क्योंकि तुम तिरस्कार करते हो खुद का,
हाँ ! मैं तुम्हारा दुश्मन हूँ,
क्योंकि तुम्हें अस्वीकार है ये सत्य
की तुम दुश्मन हो देवियों के

                                          - खलील  जिब्रान


















Friday, August 13, 2010

15th August special...


MY COUNTRYMEN




" WHAT do you seek, my countrymen?
Do you desire that i build for
You gorgeous palaces,
decorated with words of empty meaning,
or
Temples roofed with dreams?
or
Do you command me to destroy
what the liars and the tyrants have built?
Shall i uproot with my fingers,
what the hypocrites and the wicked have implanted?
Speak your insane wish!



What is it you would have me do,
My countrymen?
Shall i purr like the kitten to satisfy you,
or
roar like the lion to please myself?
i have sung for you,
but you did not Dance;
i have wept before you,
but you did not Cry.
Shall i sing and weep at the same time?
Your souls are suffering the pangs of hunger,
and yet the fruit of knowledge is more plentiful
than the stones of the valleys.



Your hearts are withering from Thirst,
and yet the springs of Life
are streaming about your Homes----
why do you not drink?
The sea has its ebb and flow,
The moon has its fullness and Crescents,
and the Ages have their winter and summer,
and all things vary like the shadow of
an unborn God moving between Earth and Sun,
but Truth cannot be changed,
nor will it pass away;
Why, then, do you endeavour to
disfigure its countenance?



i have called you in the silence of the night
to point out the Glory of the moon
and the dignity of the stars,
but you startled from your slumber
and clutched your swords in Fear,
crying,"Where is the enemy?
We must kill him first!"
At morningtide, when the enemy came,
i called to you again,
but now you did not wake from your slumber,
for you were locked in fear,
wrestling with the processions of spectres in your dreams.



And i said unto you,
"Let us climb to the mountain top
and view the Beauty of the world."
And you answered me saying,
"In the depths of this valley our fathers lived,
And in its shadows they died,
and in its caves they were buried.
How can we depart this place
for one which they tailed to honour?"
And i said unto you,
"Let us go to the plain
that gives its bounty to the sea."
And you spoke timidly to me, saying,
"The uproar of the abyss will frighten our spirits,
and the terror of the depths will deaden our bodies."




i have loved you, my countrymen,
but my love for you is painful to me
and useless to you;
and Today i hate you,
and hatred is a flood that sweeps away the dry branches
and quivering houses.



i have pitied your weakness,
my countrymen,
but my pity has but increased your feebleness,
exalting and nourishing slothfulness
which is vain to life.
and today i see your infirmity
which my soul loathes and fears.



i have cried over your humiliation and submission;
and my tears streamed like crystalline,
but could not sear away
your stagnant weakness;
yet they removed the veil from my eyes.



My tears have never reached your petrified hearts,
but they cleansed the darkness
from my inner self.
Today i am mocking at your suffering,
for laughter is a raging thunder
that precedes the tempest
and never comes After it.




What do you desire, my countrymen;
Do you wish for me to show you
the ghost of your countenance
on the face of still water?
Come,
Now,
and see how ugly you are!




Look and meditate!
Fear has turned your hair grey
as the Ashes,
and dissipation has grown over your eyes
and made them into obscured hollows,
and cowardice has touched your cheeks
that now appear as dismal pits in the valley,
and death has kissed your lips
and left them yellow
as the autumn leaves.




What is it that you seek,
my countrymen?
What ask you from Life,
who does not count you among her children?
Your souls are freezing
in the clutches of the priests and Sorcerers,
and your bodies tremble
between the paws of the Despots
and the shedders of blood,
and your country quakes
under the marching feet of the conquering enemy;
What may you expect
even though you stand proudly
before the face of the Sun?
Your swords are sheathed with rust,
and your spears are broken,
and your shields are laden with gaps;
Why, then,
do you stand in the field of battle?




Hypocrisy is your religion,
and falsehood is your life,
and nothingness is your ending;
Why, then,
are you living?
Is not death the sole comfort of miserables?




Life is a resolution that accompanies youth,
and a diligence that follows maturity,
and a Wisdom that pursues senility;
but you, my countrymen,
were born old and weak.
And your skins withered
and your head shrank,
whereupon you became as children,
running into the mire
and casting stones
upon each other.




Knowledge is a light, 
enriching the warmth of life,
and all may partake
who seek it out;
but you, my countrymen,
seek out darkness and flee the light,
awaiting the coming of water from the rock,
And
your nation's misery is your crime...
i do not forgive you your sins,
for you know what you are doing.




Humanity is a brilliant river,
Singing its way
and carrying with it
the mountains' secret
into the heart of the sea;
but you, my countrymen,
are stagnant marshes
infested with
insects and vipers.



The Spirit is sacred blue torch,
burning and devouring the dry plants,
and growing with die storm
and illuminating the faces of the goddesses;
but you, my countrymen...
Your souls are like ashes
which the winds scatter upon the snow,
and which the tempests disperse
forever in the valleys.



Fear not the phantom of Death,
My countrymen,
for his greatness and mercy
will refuse to approach your smallness;
and dread not the dagger,
for it will decline
to be lodged in your shallow hearts.



I hate you my countrymen,
because you hate glory and greatness.
I despise you because you despise yourselves.
I am your enemy,
for you refuse to realise that
you are the enemies of the goddesses.


                                               - KAHLIL GIBRAN
   

Monday, July 26, 2010

जाने क्यूँ...




तुम सुन लो ना...
प्लीज़...
मेरे बिन कहे ही
वो..
जो मैं सदियों से कह-कह कर भी कह ना पाया....!

ना ना..!
ये नहीं की तुम्हारे-मेरे
कहने-सुनने में कोई कमी-पेशी थी..,
जाने क्यूँ मगर रह गई वो बात
फिर भी अनकही, अनसुनी...........
जाने क्यूँ मगर ख़ामोशी ने
फिर एक बार युगल-गीत ही गाया....!

इधर सुलगा किया सूरज
उधर चाँद रोशन रहा,
जाने क्यूँ मगर मिलन उनका
ग्रहण ही कहलाया....!

रात और दिन की चोरी
एक दिन पकड़ी गई,
जाने क्यूँ मगर अदालत ने
सर-ए-शाम ही अपना फैसला सुनाया....!

सुख ही सुख की चाहत देख
दुःख रहता है उदास,
जाने क्यूँ मगर ज़माने में
कोई उन्हें जुदा ना कर पाया....!

आदत है हमें इसे अच्छा
और उसे बुरा समझने की,
जाने क्यूँ मगर इंसान
कभी एक-राय ना हो पाया....!

ज़िन्दगी जब भी मिली मौत से
डर-डर के ही मिली,
जाने क्यूँ मगर गलबहियां उनकी
'मनीष' समझ ना पाया....!

Thursday, July 15, 2010

तिशनगी

सवेरे-सवेरे..
हाय !
यूँ ज़िक्र ना ला तू अंगूर की बेटी का..,

रात भर ये कह ना उतरी शीशे में
की..
छलकते पैमानों में छलकने की मुझे इजाज़त नहीं..!!



ना पैमाना खाली कर सके
ना बदल पाए मयखाने के दस्तूर..,

तिशनगी मगर ये कह जिंदा रही
की..
डूबते हुओं को डुबाने की मुझे इजाज़त नहीं..!!



साकी से की जो इल्तजा
मुफीद प्यास बुझाने की..,

हँस के वो कहने लगी
की..
पियक्कड़ों को और पिलाने की मुझे इजाज़त नहीं..!!



दायम निकाले गए हम
यूँ जन्नत से अलसुबह..,

ज़िक्र फिर ले आये तुम तो हमने भी कहा
की..
मयखारों को कब मयक़दे जाने की इजाज़त नहीं..!!



कभी तो तरस आ ही जायेगा
उसे हमारे हाल पर..,

सुना है हमने
की..
ताउम्र तड़पते को तड़पाने की उसे भी इजाज़त नहीं..!!



गुनाहगार हूँ में जब उसका अज़ल से,
किस तरह बक्शवाऊं फिर गुनाह मैं अपनी अकल के,
सुना है के वो बड़ा रहीम-ओ-करीम है,
बक्श्ता क्यूँ नहीं फिर वो गुनाही के अमल से..


वाजिब है उनका हमें यूँ नाफ़हम कहना,
मजाक नहीं यूँ खुद को
खुशफ़हमी और ग़लतफहमी में गाफ़िल रखना..

Saturday, June 19, 2010

खुशहाल जिंदगानी...

हर सुबह ये ख्याल

दिन बिताऊं खुशहाल

रात होते-होते मगर

खुद ही बन जाता हूँ सवाल...



बना जो मैं सवाल

तो मच जाता है बवाल

आलम अब ये की

रोज़ होता हूँ हलाल...



बात ये नहीं की

हूँ मैं कोई कलाल

होश करना आया नहीं

फ़क़त इसका है मलाल...



सोचता हूँ गले लगा लूँ उसको

जो भी है फिलहाल

सोच अमल में आये तो

ज़िस्त है खुशहाल...



फिर सोच में अटक गए

'मनीष' तुम हो कमाल

मन इश हो या के मन इश है?

ज़रा देखो अपना हाल...!!
 
Man is a bad case....isnt it?

तू

लिपटा हुआ हूँ
बदन से  तेरे
मैं हवाओं की तरह......,
अब ये बात और
की तू  हवा  भी है
और बदन भी तू ही.....!!
तू ज़मीन तू आसमां
और ज़मीर भी है तू.....,
आग है तू
बरसे जो सावन की तरह......!!

ये चेहरा
वो चेहरा
चेहरे ही चेहरे.....,
हर सूरत रोशन मगर
तेरे ही नूर से.....!!

Sunday, June 13, 2010

ASK A KRISHNA.....?

The commotion that goes on the outside
is just an indication of the struggle within;
an internal war..an internal conflict
between what you are and what you should be..
Stop thinking and just be you.

Do you know the real you
Do you accept it just as it is..

Do you know the real acceptance..

Acceptance just for the sake of accepting
is bookish...
Acceptance comes along with free will
that ain't boorish...

Exercising that free will needs
courage and righteousness...
That courage and righteousness
comes from being aware...

Awareness is indeed choiceless
but
Karma is inevitable
and
Aware Karma is Godish...

ASK A KRISHNA.....?



कृष्ण तुलनाओं से परे ही रहता है
न राधा और न ही सुदामा को वो चुनता है
वो प्रेम पुंज, वो सत्यवान, वो ही धर्म
खोखली धार्मिकता देख पुनः पुनः उतरता है...

Monday, May 31, 2010

कवी सम्मलेन

उस दिन में यूँ ही..
एक कवी सम्मलेन सुनने चला गया,
सुनने को तो वहाँ कुछ ख़ास था नहीं,
पर वहाँ का नज़ारा देख बस मजा आ गया
कुछ मत पूछिए !
बस यूँ जानिये की मजा आ गया......!


कवी सम्मलेन तो वो कम था..
एक-दुसरे की पीठ खुजलाने का कार्यक्रम ज्यादा था,
हर कोई बड़ी अदा से एक-दुसरे के अहंकार को सहला रहा था,
 और भाई ! किसी को आया हो या ना आया हो,
पर हमको तो सबकुछ साफ़ नज़र आ रहा था......!

कविगण आते..
और सबसे पहले मेरे शहर की तारीफ़ में कसीदे पढ़े जाते,
और हम उज्जैन के श्रोता, 
आश्चर्य से एक-दुसरे की आँखों में तकते रह जाते,
की अरे बाबा उज्जैन इतना महान है....?? 
तो हम क्यों इतने हैरान-परेशान हैं.......!

फिर वो कविगण अपनी वाली पर आ जाते..
और अपनी दिमाग की उलझने हमें सुनाते जाते,
( जैसे के मैं  सुना रहा हूँ......!!)
बदले में हमसे तालियों की भीख भी मांगते जाते,
अरे भाई ! कोई उन्हें बताये,
की तालियाँ हाथों से नहीं दिल से निकलती हैं,
और फिर वैसे भी भैय्या !
 क्या एक भिखारी को दुसरे भिखारी से कभी भीख मिलती है.....??

अफ़सोस..
की यही भिखारीपन मुआ ! 
अब ब्लॉग्गिंग की दुनियाँ में भी अपना असर जमा रहा है,
 क्या कहें की हमको तो खुदा कसम बहुत रोना आ रहा है.......

पर मियाँ...!!
आप क्यूँ इतना खिलखिला के हँस रहे हैं....??
कसम से कह रिया हूँ रोना पड़ेगा जल्द ही...
 

Thursday, May 20, 2010

शहादत

तुझ पर ही ख़त्म

सारी काएनात होगी

फिर ना कभी

अब ये ज़लालत होगी....



करेंगे ज़िक्र अबके

कुछ इस अदा से तेरा

ना तुझे ज़हमत होगी

ना ज़माने को शिकायत होगी....



खुद से ही किया करेंगे बातें

होंगे जब तुझसे रु-ब-रु

अलहदा समझने की तुझको

अबके ना हमसे हिमाक़त होगी....



ग़म हो या हो ख़ुशी

बनाये रखेंगे एक-सी दुरी

एक के नाम पर अबके

ना दुसरे की शहादत होगी....



Saturday, May 8, 2010

सोच सोच की बात है...

तुम्हारी समझदारी में वो समझ नहीं

जो दीवानगी मेरे दीवानेपन में है

कामयाबी तुम्हारी उस तरह नहीं दमकती

चमकती जिस अदा से मेरी मुफलिसी है...




तुम्हारी ज़िन्दगी ज़िन्दगी

और हमारी ज़िन्दगी दोज़ख..!!

सोचता हूँ दर्द से

मेरी कोई अय्यारी तो नहीं..??



तुम करो तो मोहब्बत

हम करें तो हवस..!!

जिस्म तुम पर कुछ

जियादा ही भारी तो नहीं..??



तुम्हारी मन्नतें लाज़मी

और हमारी दुआएं खाली..!!

मांगने से ही

अल्लाह को कोई दुश्वारी तो नहीं..??



जमा किये जाते हो

जो यूँ तुम सारी दौलतें..!!

मौत को दगा दे जाने की

बाखुदा कोई तैय्यारी तो नहीं..??



गाफ़िल हैं दिन-रात

जो तरक्की के ख्यालों में..!!

तसल्ली ये हमारी

कोई बिमारी तो नहीं..??



सब कुछ हासिल करके

कैसा ये सूनापन..!!

ज़िन्दगी कमबख्त

कर गई कोई गद्दारी तो नहीं..??



देख अपना जनाज़ा

कल बोल उठे 'मनीष'..!!

बाकी रह गई दिल में

तमन्नाओं की कोई गुनाहगारी तो नहीं..??

Friday, April 30, 2010

iDEALLY SPEAKING...

The Indian Idol season 3 or may be 4... ( i don't care) is on air & it sucks. It's such a dampener on my spirit that i feel so ashamed to watch it that i choose to silently switch off the tv, lest i break my fists or my cute little tv.

Frankly speaking, i preferred to watch IPL & thoroughly enjoyed the game & the spirit even when the out of ground issues seemed more dramatical, so to speak...

After all, if "Life is a game" (of which i am pretty much assured about), why would someone try to transform the game itself into a kind of war where winning (..these days you are a winner only if you are filthy rich & famous ;-) is of paramount importance & loosers should die instead of humbly accepting the defeat.

Come on man ! it's just a game & loosing is not all that bad, especially if one is candid enough to learn from it & compete once again to the best of one's abilities. Not to prove a point or two to the opponent but to be glad of one's own skills. That to me is playing the game in the right spirit. The true warriors fight for a cause & not for their pride.

Speaking of whom brings me again to the topic of talent hunt shows(..look at the lingo - talent "hunt"- as if they are on a kill ;-).Here, most of the warriors are not out there to showcase their talent but to somehow make it big on the small screen. They want to be "visible", (as Paul Coelho puts it in his latest book " WINNER STANDS ALONE"..) even if it is for a minute or so, even if they are made a laughing stock, even if their ridiculous thirst/greed for success & fame is shamelessly sold on prime time tv.

i would still be happy if the channel or so called esteemed judges of these reality shows do it to draw home a message or two to the vast number of viewers watching their show. The message, if any, is lost in the laughter & the sadistic pleasure the viewers indulge in when a participant is made fun of in the preliminary rounds.

In due process, selected ones are silently robbed of their humility too. They are made to feel as if they are some kind of superstars only to be forgotten completely the next week after finals.( ok..ok that's a tad too rude...i agree, this shows have indeed brought a wholesome change to the life of few contestants..i do not know at what cost though...)

They can always come back as anchors though. A few, who are somehow able to maintain their poise in all this hulla-bulla around them like Sonu Nigam, Shreya Ghoshal, Sunidhi Chouhan eventually make it big & become judges. The cycle completes.

i am pretty sure that the channel or the judges do not take the pain or the risk to tell the participants their actual status. If at all an Annu Malik does so it is only done on screen & that too only to spice up the drama forgetting that what you sow so shall ye reap. i mean..just look at Mr Annu Mallik's music creativity...it's almost gone...not on the shelf anyway. Mallik's journey from creativity to plagriasm to poking fun gives us a signal or two.

Sunidhi, of all is the greatest disappointment of the season. i mean...just look at this wonderful talent...she is desperately trying to prove that she is no less than a diva than Shreya Ghoshal.
Women !! oh Women !!

But..may be that's what is the plan of the super-natural....
because if the message - "if you wanna find yourself, first loose yourself" has daunted on a dumbass like me, there is every chance that it will reach all & sundry.

Sooner or later.......

Sunday, April 25, 2010

सरकार-ए-दो-आलम




देखते हैं जो
इस क़ाएनात  को
इसमें और उसमे बाँट-बाँट कर...,

दूर..
बहोत दूर..
बहुत ही दूर हैं
अभी वो सरकार-ए-दो-आलम से..!!


क्यों करते हो
यों फिजूल ही
उसे भुलाने की कोशिशें..??


हर ज़रिया जब
वो नाकाम रहा
तुम्हें खुद की याद दिलाने में..!!


पूछते हैं वो मेरा हाल
यूँ घबरा-घबरा कर...,

डरते हैं..
कहीं में ये ना समझ बैठूं
की उन्हें मुझसे महब्बत है..!!



हमने तो बस..
एक ही दौलत है कमाई,
गीन सके ना कोई
ऐसी रहमत है पाई,
ना श्रम किया 
ना किया परिश्रम,
बस शीश दे अपना
सारी कीमत है चुकाई..!!
उपयोग करूँ तो होती जग-हँसाई..




इकतरफा मोहब्बत में वो मजा नहीं,
जो लुत्फ़ है इकरार-ए-यार में..,

शायद इसी लिए..
बिखर गया वो बनकर क़ाएनात..!!

जानता था वो बखूबी..
की इस तरह तो बिखर जाएगी मोहब्बत भी..,

मजा जो मगर बिछड़  कर मिलने में है,
वो लुत्फ़ कायम-पहलु-ए-यार में नहीं..!!



लूटेरा है वो
बखूबी जानता है
क्या लूटना और क्या नहीं...,

छीन लेता है
वो शय जो तुम्हारे रूह में बसी,
छोड़ जाता है
वो, जिसकी तुम्हें ही इज्ज़त नहीं..!!



इन मंदिरों-मस्जिदों
इन सजदागाहों में
खुदा घर नहीं
ऐसा भी नहीं...,


है मगर जहाँ
खुदी खुद से बाबस्ता
और
खुदाई खुद से जुदा
हरगीज वहां खुदा नहीं..!!



हार-जीत के पार भी है एक जहाँ,
सतही निगाहों से मगर नज़र आते दो जहाँ,
ज़िन्दगी ना अजीब लगे
ना ही लगे कोई चक्कर,
दो जहां के बीचों-बीच हो जिसका मकां..!!



कोई किसी से बेहतर नहीं है यहाँ,
हम्माम में तो सभी नंगे हैं यहाँ...,

सवाल मगर ये के हुआ शर्मिंदा कौन..??

अब आपसे क्या छिपा है भगवन,
अपनी तो सूरत क्या..
सीरत भी डरावनी है यहाँ..!!



हम-तुम जो फ़ना हुए,
तो पूरी होगी मंशा...,
तेरी-मेरी नहीं,
ये तो है साईं  की इंशा..!!



ज़िन्दगी देकर 
सब-कुछ   तो दे डाला  है
मुझे  मेरे  महबूब ने...,

दुनियावालों की नज़रों  में मगर
ज़िन्दगी ये मेरी ज़िन्दगी नहीं..!!






Wednesday, April 21, 2010

चुप्पी या मौन







तेरी ये चुप्पी
गर तेरी मौज है मेरी जान
तो मेरे शब्दों में भी
छुपी एक खोज है मेरी जान




माना के तेरे मौन के आगे
मेरा ज्ञान है बिलकुल फीका
उठाता हूँ फिर भी जोखम
के ज़िस्त बस चंद रोज है मेरी जान




बात अच्छे - बुरे या
अधूरे - पुरे से परे है मेरी जान
बात ये है की...
बात कुछ भी नहीं है मेरी जान




कुछ भी तो नहीं है कहने को
और फिर भी कितना कुछ है बाकी
बातों में बस इशारे हैं
इश्क तो नहीं है ना मेरी जान




भीड़ में रह सको गर तनहा
तो लुत्फ़-ए-तनहाई है मेरी जान
लोग कर दें अगर तुम्हें बेकल
तो भी तो गम-ए-रुसवाई है मेरी जान




ख्यालों से ही गर तुम
 हो जाते हो बेचैन
ज़रा मेरे बारे में भी तो
 सोचो मेरी जान




ना भी कह पाया वो
जो कहना चाहता हूँ तो क्या
कमज़र्फ  या हरजाई तो
नहीं  ना कहलाऊंगा मेरी जान...



Sunday, April 18, 2010

भिखारी हो या हो फ़कीर.....?????

ज़हे नसीब ! गर वो सामने खड़ा  हो जाए तो कभी सोचा है की क्या करोगे..??

भिखारियों की तरह दुनियावी ठीकरे मांगोगे या फकीरों की तरह रब मिल जाने का रक्स करोगे..??

क्या वो सब की ही ना माँग करोगे जो मांगते हो तुम अपनी तनहाइयों में या इल्तजा करते हो मंदिरों-मस्जिदों और सजदागाहों में जा-जा कर..??

बोलो ना ! रब से तुम ये मांगोगे या के फिर वो मांगोगे..??

ईमान से बोलना प्लीज़............


मांगने को मांग लोगे तुम शायद सारा जहां ही,
खुदाया ! इस खुदाई के अलावा तुम और क्या मांगोगे..



मांग लोगे तुम ख़ुशी-ख़ुशी ज़र, जोरू और ज़मीन,
जानता हूँ ! ज़ाहिर के आगे बातिम तुम क्या मांगोगे..




फितरत, या यूँ  कहूँ की तिशनगी ही तुम्हारी कुछ ऐसी है,
बाखुदा ! डर के आगे की जीत तुम क्या मांगोगे..



करके  इस ज़माने को शोशेबाजी और दिखावे से भरपूर,
वल्लाह ! दिमागी फितुरों से पेश्तर तुम दिली सुकून क्या मांगोगे..




कदर फ़क़त तुम्हें जब उसकी जो हो सके नुमाया या फिर हो बिकाऊ,
अल्लाह ! के फन में पोशीदा फनकार की जुस्तजू तुम क्या मांगोगे..




जिस्मानी हसरतें जो पूरी हुई तो देखा है मैंने तुम्हें कामयाबी के लिए गिरते हुए,
तौबा ! की खुद-बुलंदी के आगे तुम रूह-पोशी क्या मांगोगे..




ताउम्र चाहतें तुम्हारी हो ना पाती हैं सयानी,
बच्चे हो ! खिलोनो के अलावा और क्या मांगोगे..




यूँ मायूस और नाराज़ ना रहा करो लोगों से तुम 'मनीष',
दिलवाले हो ! होशवालों से बेखुदी  भला कैसे, क्यूँ और क्या मांगोगे..



भिखारी हो या हो फ़कीर.....?????