Thursday, April 19, 2012

गुरु अक्सर होता है वार की तरह...


"Genuine pictures of Sai when he was a faqir"

वो दिल नहीं
होता है अक्सर ही दिमाग
जो टूट जाता है बुरी तरह...

हर एक से रिश्ता जोड़ने वालों का अक्सर
खुद से ही रिश्ता टूट जाता है पूरी तरह...

जान लेता है जो खुद को अकेले में,
ज़माना अक्सर उस से रूठ जाता है

पर फिर ये ही ज़माना अक्सर उसे पूजने शिर्डी चला आता है
साईं बाबा की तरह...

गुरु अक्सर होता है वार की तरह
करता है वो वार ज़िन्दगी की तरह

अपना पाता है उसे अक्सर वो ही
जो अपना लेता है उसे किसी सूत की तरह...

सूत्र बना लेता है जो उसे अपने जीवन का
ज़िन्दगी के रंज-ओ-गम से अक्सर वो छूट जाता है

वर्ना तो टीवी पर छाने वाले बाबाओं से वो
अक्सर झूठी तसल्ली पा-पा
वो लगभग मचलता जाता है

कभी निर्मल बाबा बन
तो कभी आशाराम बापू बन
हर एक बाबा उसे आस्था के संस्कार सीखा-सीखा लूटता जाता है

लूट-लूटकर लोगों को वो अपना तीरथ बनाए जाता है
और लोग भी अज्ञानी हैं किसी मुरख की तरह...
मजे से लुटाते जाते हैं अपने-आप को
बाँध कर खुद को अपने ज़हरीली तमन्नाओं से रावण की तरह...

Tuesday, April 17, 2012

चुप रहना ही बेहतर है अब शायद...!!


" silence of a godly man is more violent than violence of a badly man "

तुम्हारा-हमारा
आपस में चुप रहना ही बेहतर है अब शायद...!!
क्यूंकि
तुम्हे सुनना सिर्फ तुम्हारे मन की ही है शायद...!!
और
हमें सुनाना भी तुम्हे अपने मन की ही है शायद...!!

क्या सुने मनीष तुम्हारे मन की..??
और
क्या सुनाये मनीष तुम्हे अपने मन की..??

ज़िन्दगी बस दिल्लगी दिल की
या
तिश्नगी इश्क की है शायद...!!

वो क्या ख़ाक नज़रों से पियेंगे या पिलायेंगे
जिनको आता है सिर्फ अपनी अक्ल पर  ही जताना होश है शायद...!!

फटी ही रह जायेगी ज़िन्दगी उनकी
जिनके केवल दिल में ही नहीं
नीयत में भी बसी है बस खोट ही खोट शायद...!!

ज्योतिषीयों की फिजूल बातों में आकर
सिर्फ वो ही करते हैं अपने जीवन का उपचार,
स्वीकार नहीं जीना जिन्हें पल-पल के द्वार...

सफलता और ताक़त की जरुरत तभी होती है लोगों को शायद,
जब जीवन में कुछ बुरा कर गुजरना चाहते हैं वो शायद...!!
वर्ना तो...
दुनिया में कुछ भी अच्छा कर गुजरने के लिए 
इश्क ही काफी होता है शायद...!!

गिरते रहे सजदे में हम हसरत-ए-इश्क की खातिर
अगर इबादत-ए-खुदा में गिरे होते
तो ज़िन्दगी  हमारी जन्नत हो गई होती शायद...!!

हसरत इश्क की हो सिर्फ मन में
या
इबादत खुदा की हो सिर्फ तन में
गिरा ही देती है इंसान को सजदे से
ले आती है महफ़िल-ए-जन्नत में गजब की खुमारी शायद...!!

हमारा-तुम्हारा
आपस में चुप रहना ही
बेहतर है अब शायद...!!

Friday, April 13, 2012

वाह चाणक्य वाह..!!

                                                                        वाह चाणक्य वाह ..!!




Thanks to our cunningly intellectual mind..!!
Most of us Indians generally remain silent or ignorant about their own corrupt behaviour that they normally and willingly apply to succeed  in their daily life on a day-to-day basis.
However, they raise their voice diplomatically and dramatically, just like our Print or Electronic Media does when it comes to  corrupt attitude of Politicians and Bureaucrats...
वाह  चाणक्य वाह ..!!
Mann is bad case....isnt it?
To change yourself in order to get some value from society is business but to remain yourself naturally without any greed whatsoever, is godliness.
Positive thinking is not about Expecting the best thing to happen...!! It is about Accepting that whatever happens, happens for your best.
Thinking that thinks or expects about goodness or bestness to happen in Past or Future is not Thinking but Expectation of an intellectual MIND believing itself to be GOD in  present  moment...

Thursday, March 15, 2012

लायक नहीं नालायक हूँ मैं

इबादत मेरी
मुरादों को पूरी करने के लिए नहीं
आँसूं मेरे
आँखों की ख़ूबसूरती के लिए नहीं
हूँ
जब तक मैं किसी वजह के लिए
हूँ मैं
किसी  लायक नहीं   

असर हमारी दुआओं में होता अगर
यूँ खुद के खुदा हम ना हुए होते..!!

खुदी हमारी जो होती खुदपरस्ती
खुदा यूँ हमारे खुदाई ना हुए होते..!!

"वो" ही लिखता किस्मत गर सबकी
यूँ सौदाई ये ज़माने ना हुए होते..!!

"उसके" ही रहमो-करम पे चलती जो ये दुनिया सारी
यूँ पैगम्बरी ये अफ़साने ना हुए होते..!!

जो बाँधा होता "उसने" हमें गुलामी की जंजीरों से
यूँ शक्ल में "उसकी' ये परवाने ना हुए होते..!!

होता जो "वो" लेने वाला और "वो" ही देने वाला भी
यूँ मंगतों के लम्बे ये काफिले ना हुए होते..!!

माँगा होता "उसने" खुद को ही फकीर बन
यूँ हुस्न-ओ-दौलत के ये भिखारी ना हुए होते..!!

"उसके" लिक्खे को जो ले आते हम अमल में
यूँ बातों के ये पुलंदे ना हुए होते..!!

वेद-ओ-कुरआन की आयतें जो रटते रहते 'मनीष'
यूँ बहिश्त में बिस्मिल के नज़ारे ना हुए होते..!!

Thursday, March 8, 2012

have i made it large ???


i wish a very happy women's day to the womanhood of the world !!

Women Oh Women !!
Please accept this rose with thorns...
Be happy...inspite of us !!
Be happy...not only on woman's day
but all through the life...
Be happy...not only in success
but also through strife...

i also wish all of you, men & women, a very happy & colorful Holi !!

Oh men & women !!
Please accept all the colors of life...
Be it black, white or grey !!
Choose to choose them all in their totality...
whatever be their shade !!
Drink life, drink life, drink life...


have i made it large ???

इश्क पे यूँ इलज़ाम न लगा तू वाईज
पीते हैं हम यूँ करके
की
नफरत हमसे होती नहीं...

पीने को  पीते हैं हम सुबह-ओ-शाम
पे सहर हमारी होती नहीं...

होती हैं तमन्नाएं रोज यहाँ पूरी
पे तिश्नगी कम होती नहीं...

दिल ही दिल हो जाते हैं हम
पे होशियारी कम होती नहीं...

दोस्त भले न बन सके हम किसी के
पे गद्दारी किसी से होती नहीं...

दुश्मन ही सही हम ज़माने के
पे बेवफाई  किसी से होती नहीं...

भूल जाते है हम सब-कुछ पी-पाकर
पे  यादें कभी कम होती  नहीं...

कई-कई नशे किये बैठे हैं हम यहाँ
पे लत  बेईमानी  की कम होती नहीं...

ग़मगीन हो पूछता हूँ खुदा से दुनिया भर के सवाल
पे जवाबदारी खुद की  तय होती नहीं...

मुफ्त ही पिला दूँ इश्क मैं तुमको
पे प्यास तुममें होती नहीं...

पी-पीकर हुआ जाता है  दीवाना 'मनीष'
पे  कमीनाई  कम होती नहीं...

Friday, March 2, 2012

आपकी नज़र

मक्ता ये है जनाब की

फूँक दिया तुने कुछ ऐसा जोश मुझमें 
के बस एक सांस ही अब काफी होती है
ले आने को जोश-ए-जूनून,
मिटा लेता हूँ बंद आँखों से
ये तेरे-मेरे बीच की दूरियाँ
आ जाता है दिल को सुकून...

ये ग़ज़ल नज़र करता हूँ
उन्हें....
 जिनके पास आँख है



एक बेचैनी है ये इश्क
के जब तक के
तुझमे-मुझमे एक होने का एहसास नहीं...

एक सनसनी है ये दुनिया
के जब तक के
रात को दिन हो जाने की आस नहीं...

आँखें नहीं - दिल खोलकर देख नफासत से
के जब तक के
तू नहीं - हो रहा कोई रास नहीं...

सुकून नहीं इन निगाहों को
के जब तक के
तेरे पिया का इनमे वास नहीं...

देख पृथ्वी को दूर खड़ा हो चाँद पे
के जब तक के
एक ही वक़्त में नज़र ना आ जाए तुझे
अमेरिका में दिन और भारत में रात नहीं...

ये दो का मायाजाल है तब तक
के जब तक के
पूर्ण को देख सकने वाली आँख तेरे पास नहीं...

क्यूँ सताते हो तूम इश्क को
अपने दुखड़े सुना-सुना
के जब के
इश्क का होता सुख-दुःख से कोई सरोकार ही नहीं...

क्यूँ तेजी से धडके है ये दिल
क्यूँ पियु-पियु की करे है ये पुकार
के जब के
ना " पि " नज़र के सामने
ना " हूँ " में उसके पास
और
है मिलन की कोई बयार नहीं...

मेरा " मैं " मुझसे जुदा तो नहीं
तेरा ये " सच " तेरी कोई नई अदा तो नहीं
उफ़, ये तेरे-मेरे की भावना
मन बन गया कहीं खुदा तो नहीं...

तेरा मुझसे
यूँ कुछ खिंचा-खिंचा
कुछ दूर-दूर रहना
मिलवा कर हमें
हो गयी उससे कोई ख़ता तो नहीं...

और आखिर में ये भी कह दूँ जनाब की

रूह तो मेरी देख चुके हैं आप जाने कब से ही
सुना है मगर
की अलफ़ाज़ हमारे आपकी नज़र-ए-इनायत के काबिल नहीं...

Saturday, February 25, 2012

अक्ल का चश्मा



दूर-दराज और निकट-पास की सब चीजें
साफ़ नज़र आती हैं मुझे..,
जाने क्यूँ मगर फिर भी
अपनी अक्ल पर नंबर का चश्मा लगाये फिरता हूँ मैं..!!

इलाज मेरे मर्ज का
बाखूबी मालूम है मुझे..,
जाने क्यूँ मगर फिर भी
दवा-दारु के लिए हाकिम दुनिया में ढूंढता फिरता हूँ मैं..!!

या तो लौ लग गयी
या अँधेरा है अभी,
या तो होश आ गया
या बेहोशी है अभी,
आधा-अधूरा तो यहाँ
कुछ भी नहीं,
या तो हकीकत नज़र आ गयी
या सपना है अभी...

सारे "अगर" और सारे "मगर"
को हटा कर ज़िन्दगी को जो देखा जनाब..,
सारे सवाल खुद-बा-खुद
जवाब बन गए जनाब..!!

कोशिशें जब पाने-खोने के पार हो जाती हैं,
तदबीरें सारी जब नाकाम हो जाती हैं,
तब बनती है किस्मत कुछ ऐसी,
देख जिसे कुदरत भी मुस्काती हैं...

फिर वो यार नहीं
जो याद करने की भी ज़हमत है उठाता..,
इश्कां सब-कुछ भूलकर भी
कुछ भी भूल ना पाता..!!

दिल लुटाने के लिए
दिल का होना भी जरूरी,
धोका खाने के लिए
उम्मीदें रखना भी जरूरी,
दर्दी अपने दर्द का
इश्तेहार नहीं करते,
किसी की हँसाने के लिए
खुद पर हँसना भो जरूरी...

इश्क कोई समस्या नहीं की हल ढूँढा जाए..,
मंजिल की वो करें तलाश जिन्हें सफ़र में आनंद ना आये..!!

आपने ही खो दिया है बचपन अपना
अक्ल लगा-लगाकर
रो-रोकर
उम्र बढ़ा-बढ़ाकर
वर्तमान में आइये हुजुर
नैय्या तैरेगी जरूर...

बस चेहरे पर ही नज़र रखते हैं
ये इल्म-ओ-सुखन वाले..,
नीचे
और नीचे
अन्दर तक
देखने की नज़र रखते हैं
बस..ये दिन-ओ-ईमान वाले..!!

मोहब्बत नहीं तिजारत खुदा है यहाँ,
दिमाग नहीं दिल बुरा है यहाँ,
तलवे चाटो ज़माने के तुम भी 'मनीष',
के ज़माना ही तय करता ज़मीर है यहाँ...

Wednesday, February 8, 2012

बेवडा इश्क का


खोल दे
खोल दे ना...
बोतल तू तेरी...
पिला दे
पिला दे ना...
वाइन तू तेरी...
लगा दे ना मुहँ से मेरे
वो स्ट्राबेरी वो चेरी...

क्या करूँ...
के  पिला-पिला कर
तुने मुझे बेवडा बना दिया
नशे का मुझे चस्का लगा दिया
कुछ ऐसे अदा से पिलाया है इश्क तुने
की सारा का सारा आलम हिला दिया...
कर ले गुस्सा
मार दे मुक्का
तोड़ दे मेरी नाक
काट ले मेरी जुबान
खींच ले मेरे कान
उधेड़ डाल मेरी चमड़ी
पर पीने दे मेरी आँखों को
तेरी हर एक अदा
की
तेरी इन्ही अदाओं ने तो
मुझ नाचीज को दीवाना बना दिया...
पीने दे मुझे हर लम्हा
मेरी आखरी साँस तक
की फिर ना दुबारा पीने की तलब लगे कभी
की फिर ना दुबारा जाग के कह सकूँ कभी
की..,
क्यूँ तुने मुझे खुद से जुदा बना दिया
क्यूँ तुने हमें दो जिस्म एक जान बना दिया
क्यूँ तुने ये दो-आलम का जहाँ बना दिया...??
क्यूँ..?
कब..?
कहाँ..
ख़त्म कर दे ये सारे सवाल
की सुना है हमने
की इश्क में कोई क्यूँ नहीं होता
होता है जो बस...इश है होता !!
देखा ना !!
मन मेरे 'मनीष' ने
आज फिर मुझे उलझा दिया
मेरे साथ तुम्हें भी
अपना सा बना दिया....!!

Saturday, February 4, 2012

देखा-देखी की है ये बात...



तेरे हर घर की इमारत हमने बुलंद देखी
इबादत भी देखी,
मोहब्बत भी देखी,
रंग-ओ-नूर की बरात भी देखी...
देखा-देखी की है ये बात
कहते-सुनते न किसी को देखी...

तू ही तू छाया हुआ है चहुँ ओर
तस्वीर ना तेरी कभी मगर मुकम्मल देखी...

गर्म है तेरे ही दम से तेरा ये संसार
ठंडक ना कहीं मगर तुझ सी देखी...

आग है तू मेरे चूल्हे की
बरसात ना मगर कोई तुझ सी देखी...

तू भूख भी, तू प्यास भी
तसल्ली ना मगर कोई तुझ सी देखी...

ishQ

ishQ ikraar bhi
ishQ takraar bhi

ishQ haqeeqat bhi
ishQ vichaar bhi

ishQ khuda bhi
khudai bhi
aur hai khuddaar bhi...

samajh sakey jo ishQ ko
vo mera dildaar nahi..!!

jaan le aye mann ki
ishQ me hota koi Q nahi..!!

halaf hai ye
hai ye koi sawaal nahi..!!

mat khade kar tu fijul ke bawaal
ishQ hai ye koi kataar nahi..!!

Sunday, January 29, 2012

खंजर


दिल में
इस कदर गहरे
जाकर पैठ गया है
ये खंजर...
की
निकालना भी चाहे जो कोई
इस ना-मुराद को अपनी जोश भरी उम्मीदगी से
तो
ना-उम्मीद कर देता है कमबख्त निकालने वाले को ही...
पैदा कर लेता है
कुछ ऐसा मंज़र...
की
हरा-भरा दिल भी हो जाता है बंजर...
यकीनन.,
मेरी जान लेकर ही
दम लेगा ये खंजर...
ये खंजर इश्क का है,
ईमान का है
और है इबादत का..,
बड़ी उम्मीदों से
तराशा था मैंने इसे
तमाम नफरतों,
तमाम बेईमानियों
और तमाम नास्तिक्ताओं के चलते...
सोचता था..,
किसी ना किसी को तो बदलना ही होगा ये मंज़र
तो फिर मैं ही क्यूँ नहीं..??
नहीं जानता था..,
की
शुरुआत मुझसे ही करेगा ये खंजर...
ये मुल्क,
ये जहां,
और ये जहाँवाले तो खैर
बालिश्त भर भी ना बदलेंगे
पर.,
मुझे बदल कर रख छोड़ेगा ये खंजर...
हाँ.,
कुछ बदल जाएगा मेरे ही अन्दर...
अब.,
ना कोई आरजू है,
ना जुस्तजू है
और ना ही अब मंजिल है कोई.,
बस..एक गुफ्तगू है
जो करता रहता है मेरा मन खुद से ही
समझ खुद को जाने कहाँ का सिकंदर...
क्या सचमुच ही
मेरा "मैं" ले गया ये खंजर...??
या
ये भी महज एक ख्याल है बस...??

Friday, January 20, 2012

"तुम बहुsssत खूबसूरत हो"

"तुम बहुsssत खूबसूरत हो"

- ये बात मैं तुम्हें देखे बिना भी कह सकता हूँ...

क्योंकि.,

मैंने तुम्हारा मासूम दिल देखा है...

और.,

ऐसे दिल का मालिक खुदा होता है...

खुदा फिर खुदा है...

हर शक्ल में वो ही बसा है...

हाँ ;

वो हमारी बदशक्ली में भी बला का खूबसूरत है...

ठीक वैसे ही जैसे की तुम...

हाँ तुम...!!

"तुम बेsssहद खूबसूरत हो........"

Thursday, January 19, 2012

निर्मल तेरे दरबार में...


मंगतों की भीड़ देखी हमने आज

निर्मल तेरे दरबार में...

मल-मल के नहा रहे थे लोग

वासनाओं के संसार में...



मखमल के मल से कर रहा था तू

लोगों को मालामाल

नीर बहा रहे थे राम

निर्मल तेरे दरबार में...



निरमा से भी होवे ना साफ़

ऐसा कलुषित हो चूका है तन ये तेरा

मन मंद-मंद है मुस्काए

निर्मल तेरे दरबार में...



दर-दर भटके है ये मन

छोड़ के अपना घर-द्वार

बार जो खुला है मदहोशी का

निर्मल तेरे दरबार में...



अब भी वक़्त है जाग जा

ओ पंजाब दे पुत्तर

आ पहुंचा है काल का पंजा

निर्मल तेरे दरबार में...
 
Man is bad case....isnt it?

Wednesday, January 11, 2012

आपने ही...


आपने ही

जी हाँ !!
आपने ही खो दिया है अपना बचपन
ख्याली जहाज़ों को तैरा-तैराकर.,

अपनी ढाई सौ ग्राम अक्ल को
जरुरत से ज्यादा लगा-लगाकर.,

भूत काल के भूतों को
अपने सीने से चिपका-चिपकाकर.,

भविष्य के सुनहरे सपने
सजा-सजाकर.,

कुछ सपने पुरे भी हुए,
कुछ ख्वाब अधूरे भी रहे,

हर अधुरा ख्वाब
प्रेत बन गया
आज का,
हर पूरा स्वप्न
एक नया स्वप्न दे गया
कल का,

चक्कर ये ता-उम्र चलता रहा
यूँ ही...
अपने अलावा सबको दोष दिया
आपने बढ़ा-चढ़ाकर
यूँ ही.,

फिर रो-रोकर
आपने अपनी उम्र भी बढ़ा ली
यूँ ही...
और
अब शिकायत है आपको वक़्त से...वो भी
यूँ ही...

की..,

"बचपन की वो अमीरी
ना जाने कहाँ खो गयी..
..
..
..
जब पानी में हमारे भी
जहाज चला करते थे...!!"

वर्तमान में आइये हुजुर..!!
नैय्या आपकी तिरेगी जरुर..!!

मैं मगरूर सही
पर
करता हूँ ये निवेदन हाथ जोड़-जुड़ाकर.,

फिर ना कहना
की
चल दिए 'मनीष' हम पर हँस-हँसाकर.,

With utmost love
I request You to take up the responsibility to wake up yourself to the bliss of being in the 
Now & Here...
pleeeeeeeez...
pleeeeeez...
pleeeeez...
pleeeez...
pleeez...
pleez...
plez...
plz...
plz
pl
z


Wednesday, January 4, 2012

What's in the name..?

Many a times it has occurred to me that may be i should change the name of my blog from MAN IS BAD KASE to MANn IS BAD KASE because that is what i actually mean when i say that man is bad case.

i mean mann or mind is the culprit over here which allows not man to be what he really is. In fact, that is the way my name manish gets pronounced too but that would also mean that i am making 'mann' or 'mind' more powerful than 'man', which in reality, is not the case.

My 'mann' or mind cannot be my 'ish' or god, if i wish so. Not just by wishing so but by willing so.

i have to shoulder my responsibility towards my own life in an honest way.

i have to stop being an escapist.

i am in deeds answerable to HIM who is indeed HE in me.

Moreover, what's in the name?
This blog will be what it is.

Add an honest 'H' to the 'IS'
HIS if you prefix
ISH if you suffix
Delete an escapist 'E' from the 'KASE'
KAS is to tighten yourself in His matrix
Now,
Read it aloud
What you get to hear is my name
and,
Even if you don't i am game
No-thing in me to be proud about
Nope, i am not an ace
Yup..
MAN IS BAD KASE
Yes!!
He is under the control of mind...as of now.  

Sunday, January 1, 2012

ये साल अच्छा है...

देखिये पाते हैं कुशाक बुतों [man made gods] से क्या 'कैफ'
एक ब्राह्मण ने कहा है के ये साल अच्छा है...



सब कुछ वही होकर भी
नया-नया सा लगता है,
इश्क हुआ जबसे
हर पल नया-नया सा लगता है..

जाने कहाँ गयी
वो कल की कल-कल,
अक्स ये मेरा
नया-नया सा लगता है..

वही सूरत है
और सीरत भी वही,
शख्स ये मगर
नया-नया सा लगता है..

ना मंजिलें बदली
ना राही और ना ही रास्ता,
नक्श फिर भी
नया-नया सा लगता है..

तुम मैं हूँ
और मैं तुम,
रक्स ये हमारा
नया-नया सा लगता है..

बदले-बदले से
नज़र आते हैं 'मनीष',
नुक्स ये उनका
नया-नया सा लगता है..

Wednesday, December 28, 2011

Your laughter...



Your laughter...
Yes your laughter,
it makes my day even more bright..
it comes straight from your heart..
it shines through your eyes..
it spreads through your lips..
it sounds like a bird chirping in the morn..
Yes..my dear
Please do sing that song...
Keep singing..
Ya..let it go on and on and on..
Ya..take it to the crescendo..
let the tears start to roll from your eyes..
let your cheeks go crimson..
Yes..let them slip n slide along..
Yeah..take that brief pause..
indulge your self in that necessary break..
Now..fill up your lungs with fresh air..
Yeah..take a deep breath again..
Giggle..
Smile..
Open up your heart
and come back with a song..
Ohh Yesssss..
Your laughter is a song...


Saturday, December 24, 2011

दिग्भ्रमित ( Self-deceptive )



जिसको अपना "जीसस"
अपना "वली", अपना "अली"
अपना "गुरु", अपना "नानक"
अपना "सबकुछ" मानते हैं हम
उसी की बातों को हर वक़्त टालते हैं हम...

पहले दुनियादारी निभा लें सरकार
फिर आप और आपके वचन तो हैं ही शिरोमणि
यूँ सालों-साल
खुद को बारहा रालते हैं हम...

क्या खूब हैं ये प्यारे-प्यारे बोल-वचन
बस इन्ही के सहारे ही तो
खुद को चौरासी करोड़ योनियों में
डालते हैं हम...

फिजूल बोले दास कबीर
की "कल करे सो आज कर, आज करे सो अब...."
बूझ ना पाए दास कबीर
की एक-एक पल में
हज़ार-हज़ार अरमान पालते हैं हम...

फिर ऐसी जल्दी भी क्या
मोक्ष-निर्वाण-मुक्ति की
इसी जल्दबाज़ी को तो "ओशो" के संसार में
वासना की सहेली मानते हैं हम...

जिसे जो भाये
वो मतलब निकाल सकता है वो
इंसानों को यूँ ही नहीं
खुदाओं का खुदा मानते हैं हम...

उलझा दे तो 'मन'
सुलझा दे तो 'इश'
मन को इश बना
खुद को बेवजह सालते हैं हम

जिसको अपना "सबकुछ"
मानते हैं हम
उसी की बातों को
साल दर साल टालते हैं हम...

Friday, December 23, 2011

क्यूँ.........?



खुदा की लिखी हुई ये किस्मत
क्यूँ बदल देना चाहता है ये इंसान..??
क्या खुदा के लिखे पर यकीन नहीं
या खुद को खुदा समझता है ये इंसान..??

बोलो..
बोलो ना..

नहीं जानत पैदा हुआ हूँ मैं क्यूँ...
नहीं जानता मर जाऊंगा मैं क्यूँ...
ये जो छोटी सी ज़िन्दगी है बीच में
इसकी भी फ़िक्र लूँ मैं क्यूँ...

तू ही संभाल अब तू तुझको
मैं मुझमें रहूँ ही क्यूँ...

अरमान पलते हैं जब मगरूर इस दिल में
तो कसूर हमेशा वक़्त का होता है क्यूँ...

तयशुदा नहीं जब कुछ भी यहाँ
हर अंजाम मेरे हक में है फिर क्यूँ...

क्यूँ न रोये ये अक्स जार-जार
अपने-आप को बिखरने से बचा न पाए तुम क्यूँ...

क्यूँ इंतज़ार है किसी चाहने वाले का
खुद को दीवाना बना नहीं लेते हो तुम क्यूँ...

क्यूँ नहीं कर लेते तुम उसके लिखे पर एतबार
यूँ बार-बार अपनी मन-मर्जी चलाते हो तुम क्यूँ...

क्यूँ ठुकराते हो कुदरत की रहनुमाई को हर बार
एक बार दिल लगा नहीं लेते हो तुम क्यूँ...

सब-कुछ साफ़ नज़र आता है तुम्हें 'मनीष'
अक्ल का चश्मा लगा फिरते हो फिर तुम क्यूँ.........?

Thursday, December 15, 2011

७ अरब



World population is increasing day by day,
Come what may we will have to pave a way to stop its rampant multiplication before mother nature asks us to pay,
Oh yes! Till such time comes we can keep on playing the game of love,
Play is on.

                      ७ अरब की भीड़
या
७ अरब की ताक़त..!!

७ जन्मों के फेर
या
७ रंगों की लागत..!!

देखे हमने
यहाँ
बहुत तेरे अजूबे..!!

७ समुंद की डूबकी
या
७ सुरों की दावत..!!

The world population is now more than 7 billion.
...a danger mark
or
an exclamatory mark..!!

ये ओशो
ये आर्ट ऑफ़ लिविंग
ये संस्कार
ये आस्था चैनल वालों की बातें
ये गीता के उपदेश
ये रामायण के प्रवचन
ये बाईबल के वचन
ये कुरान की आयतें
और
ये गुरु-ज्ञान की बातें..

सब

बहुत रोचक है
मनमोहक है
प्रेरणादायी है
आनंदमयी है
और
हैं मोक्ष प्रदायक भी..,
..

..

..

..

..

इस नहीं
उस संसार में..!!


Tuesday, December 13, 2011

A few messages...

Feelings of an egoistic mind might be like a glass...ever on the verge of breaking into pieces at the slightest hint of trouble but friendship of a pure heart is a class apart.
It can see through every scratch and every break that it comes across

Enough is not enough till the time we keep on aspiring for more, more and more...
Satisfaction is but gratification when we need to suppress our desire no more.

Asking you to do this
when i am alive
or to do that
when i am dead
is
more or less
to infrine upon your freedom
to be YOU
just as you ARE
just as like to be..
just as you want to be..
instead
i would just pray that
you are awake and alive to the now and here.
Ameen

Yes...i do miss you
not as a fallen leaf
but
as that leaf which got detached from the tree only to get attached to the whole.
Having lived in loneness amongst so many like it, it now enjoys oneness.

The art of speaking is not about holding the tongue or allow it to slip but to let it speak the language of heart.

Every boy wants to be the the first man in a girls life
and
Every girl wants to be the last woman in a boys life
Is it true..??
Personally i think that given a choice
they both want to be the first and last in their partners life.
They do compromise to being either the first or the last person in someone's life when being both, first and last, does not seem humanly possible.
Why..??
May be
because they know not what true love is all about...
May be
because they consider holding a position as love...
May be
because they think owning someone as their own as love...
May be
because they both feel insecure in letting their love free...
I don't know...
What's your take?

Walmart is no threat or competetion to Waves music shop...
Walmart is not smart enough to convince Indians to respect intellectual property right ; to ask them to pay their hard earned money to the art form as a way of gratitude ; to educate them to say no to piracy.

A prayer is never a nagging demand.
When it is so, it takes the form of an expectation
and
expectation is a produce of a preying mind
while
hope that of a praying heart.

In trying to 'understand' a person, we 'know' not that we make a 'thing' out of that person.

Life is bliss when we say NAMASTE or bid our NAMASKAR to the god that resides inside the hand we shake or hold.

Growth of a plant is resultant not only to the free breathing space but also to the nourishing suffocation that the soil causes to the seed.
Every problem is but a challenge.

If you want to maintain relationships try ego massage.
It works better than soulful text messaging.

It is not "hurt" that the other causes to you when he or she pleases you one day and rebukes you another day...
it is "dependency" born out of stupid "expectations" from the other.
Free yourself...

Friday, December 9, 2011

एक थप्पड़


एक थप्पड़
जो
जड़ दिया होता
हमने
खुद को कभी
तो
होता ना फिर
देश का हाल ये कभी
रसीद
कर दिया होता
माँ ने
जो जोर का एक तमाचा
बचपन में ही कभी
तो
यूँ बिगड़े ना होते
ये नौनिहाल कभी
माना
की सुनाई पड़ती है
थप्पड़ की वो गूँज डॉ डेंग को अब भी
कर्मों से हमारे
वाकिफ करवाने को मगर
क्यूँ दरकार हो हमें दिलीप कुमार कोई
क्योंकि
खुद को किसी भी कसौटी पर कसने के लिए
तैयार नहीं हम
शायद इसीलिए
सोना होता जाता है रोज महंगा
और
आदम वैसा का वैसा खस्ताहाल है अभी
एक चांटा
कभी अपनी मगरुरियत पर भी तो लगा कर देख
दावा है मेरा
की फिर ना लगेगा मुल्क तुझे
इतना बदहाल कभी
तू ही नहीं जब सुधार सका तू खुद को
तो
तेरा ये एक थप्पड़ क्या ख़ाक कर पायेगा
दुनिया को निहाल कभी
अब भी वक़्त है
जाग जा
झाँक आईने में
तस्वीर बदलना चाहता है गर तू इस मुल्क की
बा-हर-हाल अभी...

Saturday, November 26, 2011

मैं भी चौकसे :

सादर प्रणाम चौकसे जी...


आज नवम्बर २१, २०११ के दैनिक भास्कर में आपका आलेख पढ़ आपसे और अपने-आप से कुछ कहने का मन हुआ, सो कह रहा हूँ...

आशा है आप इसे अन्यथा ना लेंगे...

मैं भी चौकसे :


जंगली जवानी का जोबन देख चौंक गया है ये चौकसे...
जय हुआ जिस प्रकाश से उसे ही गंद मान बैठा है ये चौकसे...





Dearth से dirty हुई कामसूत्र की गर ये विद्या हमारी
तो क्या ताज्जुब की silk से आज भी smitten है ये चौकसे...




Censor बैठा कुंठित कर दिया जन-मानस के senses को
ग़ज़ब चौकसी के बाद भी मगर चाक-चौकस ना हुआ ये चौकसे...





जवानी बता गई धता सभी चौकसियों को
कभी हक़ीक़तन तो कभी fantasy में कई गुलों से गुलनार हुआ है ये चौकसे...





कस्तूरी की गंध सी नैसर्गिक है ये तलब
फिरदोस में अश्लील कहता फिर रहा है जिसे ये चौकसे...





जागतिक लीलाओं में अपनी फूहड़ नैतिकताएं घुसा-घुसा
नासिर से नासूर हुआ जा रहा है ये चौकसे...





बुढ़ापा आ गया पर तांक-झाँक की ये आदत जाती नहीं
दूसरों का लोचन कर-कर आलोचक हुआ जाता है ये चौकसे...





हाशिये से हाशिये तक का सफ़र है हर हाशमी
आदम को मगर आदिम से आदमकद बना रहा है ये चौकसे...





अनेकता में एकता की गाथा तो माशाल्लाह गाता है रोज
एक से भी कभी मगर एकात्म ना हुआ है ये चौकसे...





कभी खुद का भी तो अवलोकन कर तू ऐ 'मनीष'
की पल-पल तुझमें भी तो तुशारित है ये चौकसे...





Tuesday, November 22, 2011

मध्य-प्रदेश



पचपन साल का हुआ जाता है मेरा मध्य-प्रदेश,

बच्चे, बूढ़े, जवान सभी को देता है वो ये सन्देश,

मध्य मार्ग अपनाते हुए भी जिया जा सकता है,

अतियों में जीना बोलो कहाँ का दुरन्देश . . .

मध्यस्थ हो ध्यानस्थ भी हुआ जा सकता है,

कोई सीख-प्रवचन नहीं बस.. एक आव्हान करता है मध्य-प्रदेश . . .

क्या जरुरी की रहें हम लीन मन की अतियों में,

सर-पाँव को प्रेम-भाव से दिशा भी तो दे सकता है मध्य-प्रदेश . . .

मध्य-पान और मध्य-निषेध के फलसफे उन्हें हो मुबारिक,

"अति सर्वत्र वर्जियेते" के सिद्धांत को अपना सकता है मध्य-प्रदेश . . .

जात-पात के भेद-भाव भुला कर, मीष-सामिष को एक सा पचा कर,

उदार भाव से उदर की ही भाँती सब कुछ अपना सकता है मध्य-प्रदेश . . .

रख सबको एकजुट, कर सफल संचालन,

मध्य में होकर भी केंद्रीय हो सकता है मध्य-प्रदेश . . .

चलो हो जाओ तुम सब मिलकर चाक-चौबंद और स्वस्थ,

की बिन तुम्हारे बदले बदल न सकेगा ये मध्य-प्रदेश . . .!!



नवम्बर १, २०११ को मद्य-प्रदेश ने अपनी स्थापना के ५५ वर्ष पुरे किये


Sunday, November 20, 2011

मन मेरे कमीन ने


चुप हो जाऊं
जो मैं
तो बातें करने लगती है
तनहाइयाँ मेरी . . .,

मन मेरे कमीन ने
आज फिर
घेर रखा है मुझे . .!!

क्यूँ बैठे हो
तुम यूँ मुहँ लटकाए . .?

क्या किसी उदासी ने
आज फिर घेर रखा है तुम्हें . .?


क्यूँ आज फिर
हवाएँ हैं रुआँसी . .?

क्या किसी मदहोशी ने
आज फिर घेर रखा है तुम्हें . .?


कुछ तो सुराग होगा
तुम्हारी इस ख़ामोशी का . .?

क्या किसी बातूनी ने
आज फिर घेर रखा है तुम्हें . .?


दर्द है ये
या इम्तेहान किसी बेकसी का . .?

क्या किसी तमन्ना इंसानी ने
आज फिर घेर रखा है तुम्हें . .?


इलाज क्यूँ हो जिस्मानी
जब तकलीफ है मनमानी . .?

क्या किसी फितरत अनजानी ने
आज फिर घेर रखा है तुम्हें . .?


जवाब नहीं तुम्हारा
और
सवाली ठहराए जाते हैं 'मनीष' . .?

क्या किसी मक़सूद बेईमानी ने
आज फिर घेर रखा है तुम्हें . .?

मन मेरे कमीन ने आज फिर घेर रखा है मुझे . . .

Monday, November 14, 2011

असुरक्षा की भावना


नास्तिकता सदैव असुरक्षा की भावना से ग्रसित हो 
मर-मर कर अपना जीवन काटती है...
बेहतर हो की हम आस्तिकता से जी-जी कर अपना जीवन बिताएँ
अभी...

जी-जी कर छोड़ दे जो साथ ज़िन्दगी का
हो सकती उसकी कभी मौत नहीं
मर-मर कर छूटे जो हाथ ज़िन्दगी का
ज़िन्दगी उसकी कभी जिंदा थी ही नहीं

बर्बाद तो होना ही है एक दिन
फिर ये डर कैसा..?
क्यूँ न बर्बादी का जश्न मन फना हो जाएँ हम
क्या पता ये बर्बादी फिर आबाद हो न कभी

हर पल अवाक हुआ हूँ मैं ये देख
के ये नाकुछ सबकुछ हुआ तो हुआ कैसे..?
जाने क्या ढूंढता हूँ मैं..?
कहीं ये सबकुछ के नाकुछ हो जाने की तैय्यारी तो नहीं

क्या मिलेगा वो जो कभी खोया ही नहीं
क्या सोयेगा वो जो कभी जागा ही नहीं
खेल-तमाशे हैं ये सारे मन के
क्या मिटेगा वो जो कभी था ही नहीं

बस, के अब मैं अपनी ख्वाहिशों का गुलाम ना बनूँगा
करम करूँगा मोहब्बत से और खुलूस से
पे उनके हासिल पर ना कभी दम भरूँगा
रहूँगा ऐसे जैसे कभी था ही नहीं

सकल ध्यानी को नक्षत्रों से, तारों से, सितारों से
क्या लेना-देना हो सकता है अभी..?
वो सद्चितानंद
चाहे गुरु शुक्र हो या हो शनि रवि

वाह...क्या मजा है यूँ तेरे दिल का टुकड़ा होने में
नहीं जानता था क्या लुत्फ़ है छिपा यूँ खुद को खोने में
हमारी इस दीवानगी पर अल्लाह करे किसी की नज़र ना लगे
तदबीर हमारी तकदीर ना होने पाए कभी

है जैसा वैसा रहे
अंदाज़ ना बदले वो अपना कभी

जीवन असुरक्षित है...और सदा रहेगा
जन्म, स्कूल, कॉलेज, शादी, बच्चे...उफ़..

मृत्यु में घनी सुरक्षा है...और सदा रहेगी
नो लाइफ - नो टेंशन...आह..

..और फिर भी लोग टूटे पड़े हैं लाइफ इंश्योर करने में
ये पालिसी, वो इन्वेस्टमेंट
वो प्लान, ये एडजस्टमेंट...ओह्ह..

मर-मर कर जीने की ये कोई नई कला है शायद..
सीखा रहे टीवी पर आ-आ कर सचिन, अमिताभ और धनि

वो ये देगा, वो वो देगा
इंसान हर शक्ल में बस भिखारी ही रेगा
माँगेगा भी तो टिन-पत्थर ही
खुदा माँग खुदाई से खुद के लिए मुसीबत भला कोई लेगा कभी

काश...के हम सूरज से सीख पाते
सब के लिए एक बराबर रोशन होना
काश...के हम देख पाते अपने-परायों की सीमाओं के परे
जान लेते की ज़िन्दगी में कोई काश था ही नहीं कभी

या तो लौ लग गयी या अँधेरा है अभी
या तो होश आ गया या बेहोशी है अभी
आधा-अधुरा यहाँ कुछ भी नहीं ए दोस्त
हकीकत नज़र आ गयी या सपना है अभी

सपने आँखें नहीं मन देखता है
अपने बोझ वो दूजों पर फेंकता है
मानव लेकिन रजामंद है मन की गुलामी में
इसीलिए तो 'मनीष' मैन को बैड केस कहता है अभी...