Friday, April 8, 2011

कलयुग का नायक - कलिनायक


असल जन-आन्दोलन तब होता है
जन-जन जब
भ्रष्ट आचार से मुक्त होने का
अभीप्सु होता है...

लोक जन को
सन्देश लिख भेजना काफ़ी नहीं
अंतर्मन से खुद को
निर्मल होना होता है....

हर पल सार्थक प्रयास होती जब हर पहल
तब कहीं जाकर भास्कर सा चरित्र
दैनिक जीवन में उदय होता है...

चंद नेताओं-अफसरों-बाबुओं पे
ठीकरे फोड़ देने से क्या होता है
बबूल हो दिल में
तो आदमी आम कहाँ होता है...

खोखले नारे नाकाफ़ी हैं
अन्ना के और हजारों के
जनता है जैसी
वैसा ही तो जन-तंत्र होता है...

किस-किस के पुतले जलाएंगे आप जनाब
यहाँ तो घर-घर में एक रावण होता है...

जला ले जो खुद को अपनी ही आग में
वो राम तो जाने कहाँ सोता है...

दुहाई देता फिरता है मज़बूरी की यहाँ हर कोई
दलालों और दलीलों से ही तो तू मगर मनमोहन होता है...

रिश्वत लेता-देता फिरे है जब तू बेशर्मी से
लेते-देते राजा हो जाए कोई
तो फिर क्यों तू दहाड़े मार रोता है...

समझा...

समझा...के समझते हो खुद को तुम छोटे-मोटे घपलेबाज फकत
बड़ा चोर तो वो जो पकड़ा जाए
या फिर
कलमाड़ी सा जिसका बैंक बैलेंस होता है...

चोरी फिर चोरी है
चाहे दो रूपये की हो या खरब की
याद रख...
लाखों के चढ़ावों से भी
गुनाह ना तेरा एक कतरा भी कम होता है...

दाऊद भोगता गर नरक अपना
जलते हुए पाकिस्तान में
तो तू भी जलता है रोज कश्मीर की तरह
चैन से लेकिन रात को
ना तू ना वो सोता है...

दो पेग लगा कर सोचता है तू
की नींद आ गई
ठीक भी है...
की बेहोशी को खुद का कब होश होता है...

पैसा ही तेरा खुदा है जब
तो मंदिर जा जा कर तू
उस पत्थर के आगे क्यों भिखारियों सा रोता है...

शायद...अन्दर ही अन्दर डर है तुझे
की सचमुच में कहीं कोई खुदा हुआ तो..??
फिकर ना कर..
वो दो आना जो तेरी जेब में है मौजूद
वही तो बिडला के मंदिर में होता है...

जा भाई जा...

सड़क चुरा, बिजली चुरा, पानी चुरा
कर बचा, जान बचा, धन बचा
ज़र खरीद, ईमान खरीद, ज़मीन खरीद
जोरू बेच, धर्म बेच, सपने बेच
राडिया को पटा
टाटा को हटा
खुद को बिठा
सम्बन्ध बना
फिर उनको भुना
किसी और के हक पे रोटी तेरी सिक जाए तो
 देर रात तक जश्न मना...
ऐश को बुला
मजमा लगा
बेब्स को नचा...
जो करना हो कर...

क्यूँ खाली-पिली मगर नकाब तू ये ओढ़ता है
फ़ोकट में कायेकू तू अन्ना के संग मरता है
अन्ना तो चिरकाल से अनशन करता जंचता है

और फिर...

वो तो सत्य के लिए लड़ता है
पर तू क्यूँ भरी जवानी में यूँ मरता है

क्या कहा...??

कुछ बन जाने का, कुछ हो जाने का नाटक है ये भी...??
दूसरों को गिरा खुद को उठाने की कवायद है ये भी...??

वाह भाई वाह..!!
मान गए उस्ताद...!!

इसे ही तो कहते हैं कलयुग का नायक - कलिनायक

चलो कोई नहीं जी...
इसी बहाने कुछ सर तो कटेंगे
कुछ नए सर तो उठेंगे
कुछ तो
नया होगा कर गुजरने को

क्रिकेट देख-देख वैसे भी बोर हो चुके हैं
सारे देश घुल-मिल जाएँ एक रंग में
तो मन को जंग सा मजा नहीं आता

ये खेल लेकिन जरा हट के है
ना कोई जीतता है
ना कोई हारता है
भारत बस..जार जार रोता है

तो क्या हुआ
रोने दो...

सदियों से भारत में  यही तो होता है
सदियों से भारत में  यही तो होता है...



Man is bad case....isnt it?


Wednesday, April 6, 2011

इश्क अदा




इश्क हो रहा
सुबह-ओ-शाम
आते-जाते छेड़े है वो मुझे
यूँ सर-ए-आम
कभी कोहनी
कभी चिकोटी
तो कभी गुदगुदी
उफ़..क्या अदा से पिलाते हो तुम
ये निस्बत के जाम..!!

हाए..कितना प्यार भरा
ये गुस्सा तेरा
दिल करता
फिर करूँ एक शरारत
फिर लूँ   हँस के तेरा नाम..!!

काश..आ जाए
मुझमे भी
कुछ तेरी अदा
हो हिस्सा तेरा
आ जाऊं मैं
शायद किसी के काम..!!

Sunday, April 3, 2011

रिश्ते-नाते


मेरी माँ
मुझे एहसान फरामोश कहती है
क्योंकि..
मैं वो सपूत ना बन पाया
जो उसने पैदा किया था रामनवमी के दिन...
एहसान जो उसने मुझपर किया
उस एहसान का क़र्ज़ मुझपर अभी बाकी है...
सोचता हूँ कई बार मैं मगर
की
क्यों ना उसने कोई अम्बानी या तेंदुलकर पैदा किया..??

मेरे पिताजी
मुझे सफेदपोश ज्ञानी समझते हैं
क्योंकि..
मैं वो नहीं कहता
जो वो ठीक समझते हैं...
ब्रह्म ज्ञान जैसा उन्होंने मुझे समझाया
उस ज्ञान का भ्रम अभी मुझमें बाकी है...
सोचता हूँ कई बार मैं मगर
की
क्या उन्होंने मुझे वो ही नहीं दिया
जो विरासत में उन्हें उनके पिता से मिला..??

मेरी श्रीमती
मुझे जिस्मफरोश जानती है
क्योंकि..
मैं वैसा पत्निव्रता ना रह पाया
जैसी पतिव्रता वो खुद है...
प्रेमी बन उसे ठेस है पहुंचाई
उस ठेस का दर्द अब भी मुझमें बाकी है...
सोचता हूँ कई बार में मगर
की
इस भरे-पुरे संसार में
कमसकम एक पुरुष तो ऐसा वो मुझे दिखा देती
जिसने अपने ख्यालों में भी परनारी को ना छुआ हो..??

मेरी बहन
मुझे एक जिद्दी और असफल इंसान समझती है
क्योंकि..
मैं उन प्रतिभाओं का दोहन ना कर पाया
जो वो समझती है की मुझमें अकूत है...
उसकी अपेक्षाओं पर मैं खरा ना उतर पाउँगा
ये बतलाना अभी उसे बाकी है...
सोचता हूँ कई बार मैं मगर
की
क्यों ना मैं उसके हिसाब से होनहार हो पाया..??

मेरी माशूकाएँ
मुझे बेवफा समझतीं हैं
क्योंकि..
मैं कुत्तों सा वफादार तो ना हो पाया
पर बात-बात पर उन्होंने मुझे कटखना जरुर पाया...
उनकी रूहें जो आज दर-बदर भटकतीं हैं
उन रूहों का भार अब भी मुझ पर बाकी है...
सोचता हूँ कई बार मैं मगर
की
क्यों ना मालिक ने मुझे कुत्ता ही बनाया..??

मेरे दोस्त
मुझे खुदपरस्त मानते हैं
क्योंकि..
मैं उनके उतने भी काम ना आया
जितना दाम उन्होंने मुझ नाचीज पर लगाया था...
निवेश जो उन्होंने मुझ पर किया
उस निवेश का उधार अभी मुझ पर बाकी है...
सोचता हूँ कई बार मैं मगर
की
क्योंकर ना उन्होंने एक बुत को दोस्त बनाया..??

मेरे भाई
मुझे बहुत छोटा समझतें हैं
क्योंकि..
मैं उनकी नज़र में वो छोटा हूँ
जो कभी बड़ा ना हो पाया...
उनके बड़प्पन का में समुचित आदर ना कर पाया
इसका छोटापन अब भी मुझमें बाकी है...
सोचता हूँ कई बार मैं मगर
की
क्यों ना उनका बड़प्पन किसी के भी काम आया..??

मैं ही वो कलयुग का रावण हूँ शायद
जो जलने को रामनवमी के दिन पैदा हुआ...

मैं ही वो स्वामी हूँ शायद
जो कपट से पूर्ण है...

मैं ही वो नवाब हूँ शायद
जिसका हरम औरतों से भरपूर है...

मैं ही वो कंस हूँ शायद
जो अहम् से चूर है...

मैं ही वो यार हूँ शायद
जो नशे में मगरूर है...

मैं ही वो भारत हूँ शायद
जो पद, नाम, लोभ से ग्रसित है...

पर सवाल ये है शायद
की आप क्या हैं जनाब..??


आप कहीं कृष्ण तो नहीं..
या फिर राधा..??






Man is bad case....isnt it?

Friday, April 1, 2011

रौशनी



प्यार रौशनी नहीं जो मिलनी ही चाहिए
 मांगने वालों को हर चीज मगर सस्त चाहिए

चाहने से ही मिल जाता है गर प्यार
सूरज कभी न मेरा अस्त चाहिए

मिली हुई है मुफ्त में यूँ तो ये रौशनी
देखने को मगर दिल एक मस्त चाहिए

पाक नज़र काफी नहीं दीदार-ए-नूर के लिए
झाड़ सके जो परदे हस्ती के ऐसा एक हस्त चाहिए

लुटे-पिटे दीखते हो 'मनीष' ज़िन्दगी के आयाम में
हौसले मगर ना-आयामी के कभी न पस्त चाहिए




Monday, March 21, 2011

सच्ची इबादत..मौन प्रार्थना..





वो सदा से
फकीरों की झोली में ही मिला है...
क्या कीजे
इश्क कुछ न चाहने वालों का सिल-सिला है...

मांगते ही कुछ
पराया हो जाता है वो..,
भिकारियों को कब मगर माँगने से गिला है..!!

देता है वो
जो है मेरे हक़ में..,
हक़ वालों को कब मगर नसीब का मिला है..!!

करता है
हर मुराद मेरी वो पूरी..,
मुरीद का कब मगर दूजा कोई किला है..!!

दे दिया उसने
सब कुछ बगैर मन्नत माँगे ही..,
क्या पता किस नमाज़ी की दुआओं का मगर ये सिला है..!!

मनोकामनाएँ पूरी करने को
पूजता-पुजवाता है पुजारी..,
हरे-हरे नोटों से कब मगर दिल में हरी खिला है..!!

ख्वाहिशों की फेहरिस्त
हम तलबगारों से भी लम्बी..,
आफ़ताब कब मगर हमारे अरमानों से जिला है..!!

माना के
दुःख, दर्द, तकलीफ है 'मनीष'..,
ज़ीस्त कब मगर बस एकरंगी हला है..!!







Wednesday, March 16, 2011

SPOILT FOR CHOICE...by choice


दिल-ओ-दिमाग के बीच जंग है जारी
जज़्बातों पे अक्ल पड़ती है भारी
खड़ा बीच बाग़ के 'मनीष' परेशान
इसे चुन ले तो उस से गद्दारी...




SPOILT FOR CHOICE...by choice
 

Good and Bad..
Morning & Evening..
Day and Night..
Silence and Screaming..
Life and Death..
Luck and Mis-fortune..
Health and Disease..
...
...
...
and
in fact every other thing
that exists in Life...
comes in a duo,
comes in a pair.

By choosing one,
we automatically choose the other side of the coin too...

By preferring one over the other,
we invite Pain..

Accepting each moment of life AS IT IS,
with Love and Gratitude,
is to Live life as one big God Day..
in Bliss..

Choose good but do not reject bad..
Welcome morning but do not regret evening..
Celebrate day but do not abhor night..
Learn to be silent but do not forget to scream..
Live life but do not fear death..
Thank luck but do not blame mis-fortune..
Love health but do not hate disease..

Because..
in truth, what is one without the other..?

Nitsche tells us
"THE OTHER IS THE DOOR TO HELL"

Shankar is a step ahead when he says
"THERE IS NO OTHER"

Osho summarises it practically to say
"IT IS THE FEELING OF OTHERNESS THAT IS THE DOOR TO HELL"



Man, by his own choice, is a bad case...isn't it?

Wednesday, March 9, 2011

महत्वाकांक्षा

 आजकल सब मुझे शक की निगाहों से देखते हैं
पास जाऊं तो बेवजह बिदकते हैं
गोया मैं कोई बिमा एजंट हूँ
देख मुझे यूँ धीरे से खिसकते हैं.....

माना के हम गायक हैं
कुछ कम ही सुनने लायक हैं
थोडा सा गुनगुना भी न सकें
क्या इतने हम नालायक हैं.....

अच्छा जी..!!
अब मैं समझा की लोग मुझसे इतना क्यूँ बिचक रहे हैं
उन्हें लगता है की हम भी कोई रिकॉर्ड तोड़ने निकल रहे हैं
मत डरों यारों, हम नहीं इस दौड़ में शामिल
ये गीत तो बस....यूँ ही निकल रहे हैं.....


Monday, March 7, 2011

Oh girl...Oh girl - सोचो...



Oh girl...
Oh girl...
Why do you want to be just like boys...???
Why do you seek equality from men...???
Don't you know
that
You are unique in just the way you are...!!!
What makes you so beautiful
is the fact
that
you are just you...!!!
not this, not that
but
the real original you...!!!
Hope. you know you
Trust, you trust you.
Oh girl...
Oh girl...
Why do you wanna imitate men...???
Why do you wanna compete with someone you complete...???
Don't you know
that
we boys play with destructive toys...!!!
As you lovingly create our homes
&
worlds
worthy enough to be lived...!!!
Hope, you believed
Trust, you relieved.

सोचो...

सोचो गर चाँद सूरज होना चाहे तो क्या होगा..!!
हर फूल गुलाब होना चाहे तो क्या होगा..!!

छा जाएगी हर सूं एक गहरी उदासी,
औरत के जिस्म में भी गर मर्द होगा..!!

हर स्वाद लगने लगेगा बेस्वादु,
सेब-ओ-संतरों में गर एक ही रस होगा..!!

शोर से लगने लगेंगे ये गीत-ओ-ग़ज़ल,
सात सुरों का गर ना सरगम होगा..!!

जाने क्या होगा इस क़ाएनात का हश्र,
चेहरे-चेहरे में गर ना कोई फर्क होगा..!!


और फिर ये भी तो है की ;


रोज़ मिलें, बात हो, साथ हो...
ये जरुरी तो नहीं..
फूल खिलें, मौसम हो, बरसात हो...
ये जरुरी तो नहीं..

ज़िन्दगी चलती रहती है हर वक़्त यूँ ही,
हम हों, तुम हो, जज़्बात हो...
ये जरुरी तो नहीं..

आँखों से भी तो ज़ाहिर हो जाती है दिलों की ख़ुशी,
उत्सव हो, गीत हो, नाच हो...
ये जरुरी तो नहीं..

यूँ बेवजह भी तो हो सकते हैं ये कुदरत के खेल,
मकसद हो, पंख हो, परवाज़ हो...
ये जरुरी तो नहीं..

ना जाने क्यूँ जीए जाते हो अब तुम 'मनीष',
सांसें हों, दिल हो, धड़कन हो...
ये जरुरी तो नहीं..




Friday, March 4, 2011

मुलाक़ात...

खुद पिलाते नहीं
वो एक कतरा भी
अपने पुरनूर मयखानों से
और
बुझाने जाऊं जो मैं अपनी तिश्नगी
ज़माने की शराबों से
तो
तेवर दिखलाए जाते हैं
मुझे कुछ इस कदर
की
जी भी न सकूँ...!!



ऐसा नहीं की यकीन तुम्हारी कोशिशों पर नहीं,
कशिश मगर होती कोशिशों से कम नहीं..!!

एहसासों को दरकार होती है एक रूहानी मुलाक़ात,
फिर चाहे वो एक लम्हे की भी हो तो ग़म नहीं..!!

कशिश मगर होती कोशिशों से कम नहीं...

यूँ बँट-बँट कर हिस्सों-हिस्सों में न मिला करो हमसे,
मुलाक़ात तो होती है पर होती आँखें नम नहीं..!!

कशिश मगर होती कोशिशों से कम नहीं...

कुछ सुर तुम लगा लेते हो, कोई साज़ हम छेड़ देते हैं,
हासिल एकसाथ मगर हमें मक़ाम-ए-सम नहीं..!!

कशिश मगर होती कोशिशों से कम नहीं...

कभी तो सब कुछ भूल कर मुझसे मिलो मेरे हमदम,
कह सकूँ मैं दम से के बस...अब जीने में दम नहीं..!!

कशिश मगर होती कोशिशों से कम नहीं...

ये जल्दबाजी, ये घबराहट, ये दीन-ओ-ईमान के फलसफे क्यूँ,
"मन इश" ही तो है कोई एटम बम नहीं..!!

कशिश मगर होती कोशिशों से कम नहीं...

Wednesday, March 2, 2011

MAHASHIVRATRI




Mahashivratri is an ecsatic celebration of masculine creative power of Shiv merging in perfect harmony with the feminine creative energy of Shakti. The union of ShivShakti is bliss to life.

Shiv-Shakti abound each and everything that is.

Needless to add that it is present in equal measures in each one of us too. We just need to consciously fine tune or balance the supra natural powers in us by finding our own ways to be in peace and bliss.

Life then is a perfect symphony... 

Monday, February 28, 2011

THE WEEK FOR YOU...




Intoxication is not that which is consumed from the outside; is sold in liquor bottles or is inhaled from the outside...
Addiction is not that which makes us its slave or dependent...
Doped we are for certain till our mind is affixed on anything but ॐ
सत्य ही हो ॐ तो संसार है
वर्ना तो बस सोम वार है..!!


Relationships get thin when ego is thick...
A child is diseased when upbringing is sick...
A seed has to struggle with climatic conditions in order to flower...
कर मंगल तो है मंगल
वर्ना तो जीवन है दंगल..!!


Brain is the master organ of our body...
It thinks,
stores all informations as mind
&
has an immaculate power of analysis too...
Our conscience but decides what we choose to do with the power...
बोध ही गौतम बुद्ध है
वर्ना तो बस बुद्धू समझो..!!


Knowledge it is to know the five elements of life...
Wisdom it is to know the sixth...
Art it is to be the sixth...
Master he is who can show the sixth...
सत् होता है सत् गुरु
माया भी लेकिन लगती है गुरु..!! 



We pray when we are in pain...
We thank when we are in gain...
True prayer
but
is wordless;
True gratitude
but
is choiceless...
शुक्र है तो शुक्रवार है
वर्ना तो रोना बार-बार है..!!


Success comes easy to those who compromise with their ethics...
but then that success is never satisfactory;
Fearful are those who worry more about their failure rather than their internal happiness...
Shani says shun the disbelief in you
&
I am all yours...
शनि कहता कर ले मुझसे प्यार रे
रहू-केतु तो इस दुनिया में अपार रे..!!


Each day is a god day...
Every hour is god sent...
Every moment is a god-gift...
It is all about how we take it...
Good accepts willingly
Bad selects greedily
Ugly rejects cunningly
Saint just observes patiently...

रवि जो चमके तो रविवार है
वर्ना तो कल फिर सोम वार है..!!


Today is too big a unit for me to give my best;
Instead, i try to be as much meditative as i can be in each and every moment.
You know opportunities are forever in NOW & HERE...


राम रटे जो राम मिले
राम रटूं हर पल
रटते-रटते मर-मरा हम गए
न राम मिले न पल
पल पल पल जो जी लेते
न कल होते न फल..!!

Sunday, February 27, 2011

"कहाँ गए भले लोग?"

i  share a letter written to the famous Mr. Pritish Nandy on the subject matter of the blame game that we indians indulge into..



This is apropos to your article titled "कहाँ गए भले लोग?" published on editorial page of "दैनिक भास्कर" dated April 15th, 2010.


i would like to share the following on the subject ;






Is it not preposterous to even think that a politician, an administrator, a police offical,a journalist, a doctor, a judge, a lawyer, a teacher...or any professional for that matter will be more honest, more prudent, more ethical, more sensitive, more law abiding, more spiritual than the rest of the society...???






After all, this professional is born & brought up in the same selfish, cunning, corrupt, insensitive, law breaking, God fearing & not God loving society & so how can you expect him/her to be any different...???






Is not an individual true reflection of the society itself...???






Is it not, then, asking too much from these administrators to protect lives & safeguard wellness of each one of us, where ever & when ever we are...???






Is it not like asking them to be Gods in their fields & grant our wishes when even Gods fail in doing so...???






That we still get to see a few different individuals, going about their job with loads of passion, dedication & honesty is a welcome sign of relief but such individuals are exceptions & not norms of the society or the system,in fact, they are what they are, inspite of the society.






As a matter of fact, society tries very hard to make them like itself.., tortures them in their hay days for not being one with it, punishes them for being different till they succeed.






Abhinav Bindra being the latest example.Thankfully, there is no dearth of such examples, be it Gandhi, Einstein, Kiran Bedi, Barkha Dutta, Dr Reddy, K G Balakrishnan, T N Sheshan, Aamir Khan, M S Dhoni....etc. etc. to name a few known personalities among a stream of many many unknown ones...






No matter what the quantity of such amazingly passionate individuals is, they are still very far & few when compared to the vast & roaring sea of society filled with blaming individuals & that equation needs to CHANGE & change asap.






i am not only confident but very HOPEFUL that this will happen...


it is happening already..


can you see it..??






This equation has always been 15% is to 85%, in the favour of what you call dotards ( i call them machines ), but still this world is a beautiful place because of this very 15% humans who are very very powerful when compared to 85% machines...






Do watch MATRIX trilogy ( Original vcd/Dvd please...) & you will know what i intend to say..






Few more examples from the past are ;






Krishna v/s Kans & the army..


Rama v/s Ravana & the army..


5 Pandavas v/s 100 Kauravas..






God bless..
Man is a bad case....isnt it?

Saturday, February 26, 2011

EVALUATION vis a vis EVOLUTION


A politician tries hard to to show off the brighter side of his personalityby wearing sparkling white clothes.
We all know what he actually reveals through his acts...
Still, it is better not to judge the person by affixing a permanent label on him for a lifetime. Its prudent to know the act or the event as it is though.


आदमी को आँक कर  
वस्तु बना देते हैं हम,
कृत्यों को उसके
दिल से लगा लेते हैं हम,
घटना थी एक
घट गई,
अतीत को किन्तु
वक्ष से लगा लेते हैं हम...

देख लें
आगे बढ़ें
जियें पल दो पल,
बीते को नाम दे मगर
अमिट बना लेते हैं हम...

शंका और भय से
होकर हम लिप्त,
ज्ञान को अपने
अंतिम मान लेते हैं हम...

कल सुनहरा करने को
मिलता हर क्षण एक सुअवसर,
सुरक्षा के फेर में लेकिन
अवसरों की चिता बना लेते हैं हम...

हार-जीत का इतना
आग्रह है हमको,
की अद्वैत के इस खेल को
द्वन्द बना लेते हैं हम...

Man Oh Man....!!!
you either occupy yourself crying and lamenting of the past or you keep yourself busy dreaming about the distant future............
That, it seems is the only way you know to make use of the gift called present. 


Man, hitherto, is a bad case....isnt it?

Thursday, February 24, 2011

ये सच

कितना अधुरा लगता है तब,
जब बादल हो और बरसात ना हो...
जब ज़िन्दगी हो और प्यार ना हो...
जब आँखें हो और प्रकाश ना हो...
जब तुम हो पर साथ ना हो...
( ये उपरी  ५ पंक्तियाँ एक टेक्स्ट मेसेज का मजमून हैं... बस उपरी-ऊपर ही हैं...)






ये अधुरापन..
ये अकेलापन..
ये खालीपन..
लाख करो कोशिश कमबख्त भरता ही नहीं...
ना पूरा होगा ये ख्वाब..
ना कोई हमदम मिलेगा..
और.,
ना ही इसे भर सकेगी दुनिया..
यूँ ही बना रहेगा
ये सूनापन..
सदैव, शास्वत, सनातन...
की कुदरतन
इसकी फितरत ही कुछ ऐसी है...

It's like that one black hole in the milky way which gobbles up everything that it comes accross...yes even entire universes, and yet remains ever empty.............


पर ना-उम्मीदी की भी
कोई जगह नहीं है यहाँ...
मुँह लटका फिरने को
आए नहीं हम यहाँ...
क़ुबूल हो जो दिल से
ये सच,
तो मन  एक हो जाए
इस अधूरेपन से ..
इस खालीपन से..
या..,
यूँ कहिये की
"मन  इश " हो जाए.. 
अभी और यहाँ...!!


Saturday, February 12, 2011

पत्थर-दिल



मुझ पत्थर-दिल को ताउम्र ये मुश्किल रही,
दिल हमेशा मेरा भारी-भारी ही रहा..!!

हल्का करना चाह जब भी मैंने दिल को,
बातें मेरी सबको वजनी ही लगीं..!!

दिल मेरा यूँ एक रोज में हुआ ना पत्थर,
सख्तियाँ तमाम उसपर ज़माने की हुईं..!!

संगीन ये हालात और मजबूत कर गए बुत को,
दुशवारियाँ टूटे दिल की फिर हमको ना हुईं..!!

वक़्त जनाजे के बेदम हुए लोगों ने कहा,
शुक्र "मनीष" से यारानियाँ ना हुईं..!!
 
 
 
Man is  bad case....isnt it?

Friday, February 11, 2011

कल रात..

कल रात..

कल रात एक और ख्वाब का खून हुआ

एक अरमान और दफन हुआ

एक और उम्मीद ने साथ छोड़ा...

ना दिल टूटने की कोई आवाज़ हुई

ना कोई आंसू गिरा

और ना ही मौत ने गले लगाया

ख्वाब ही तो था...

नहीं जानता था

सुबह इतनी जल्द हो जाएगी

हकीकत यूँ

मुहँ-बाएं खड़ी नज़र आएगी

इश्क की बस

दास्तान ही रह जायेगी...

चलो...

जब आँख खुली तब ही सवेरा

किसी तरह तो दूर हुआ अँधेरा

शुक्रिया ए दोस्त...

की दिखाया तुने मुझे मेरा असली चेहरा

मिलवाया उस से जो असल मैं है मेरा..!!


फिर वो इश्क नहीं

जो एक लम्हे को भी दर्दनशीं हो जाए

हमने तो ये जाना की

इश्क हर लम्हे को बंदगी कर जाए

दर्द हो या हो फिर सुकून

इश्क सभी को

एक

सा अपनाए..!!


ज़मीनी हकीकत भुला

लगे थे हम

आसमान छु लेने की कवायद में

कैसे भला जीते वो ज़िन्दगी

जो ख़ुशी और ग़म के पार है..!!

तकदीर बदलना

चाहते थे हम

तदबीर के दम पर

कैसे क्या मुस्कुराते वो मुस्कान

जो आती है सर के कट जाने के बाद..!!


इश्क वो दर्द है

जिसकी ना कोई दवा ना दारु

एक तीर है जो दिल के पार है

पर ना तो कोई ज़ख्म ना कोई बीमारू

देवदास सारे टुन्न यहाँ

की मिली नहीं पारो

मीरा लेकिन महज एक मूरत पे

ये वारूँ वो वारूँ..!!


रंग-रूप के चक्कर में मत पड़ ज़ालिम

रंग-रूप भटकाता है
(ऊपर की दो पंक्तिया साभार श्री यशवंत मेहता से उधार ली हैं)

भटक-भटक कर ही लेकिन आदिम

लौट फिर घर को आता है..!!


किसी में महबूब जो नज़र आए

तो जान लेता हूँ की

इंसान हुआ, शायद..!!

लोग चोट पहुंचाए तो

 महबूब को पुकार लेता हूँ, शायद..!!

पर जब

महबूब ही दर्द देता लगे

तो जान लेता हूँ की

इबादत मेरी कमज़ोर है अभी...

बहरहाल..,

हर सूँ, और हर शय

जब हो जाए महबूब

तो जानने वाला भी कहाँ बच रहेगा...?

खो जाता हूँ

खो जाता हूँ




Saturday, February 5, 2011

WE - the people

Agreed that the money is in the Swiss banks and we poor Indians need to do something about it even if it is as harmless, as stupid, as toothless, as superficial as forwarding an e-mail...

But the real question which every Indian needs to categorically ask of himself/herself is who is gonna throw the proverbial first stone on the so called culprits..??


WE..!!
who do not pay our taxes honestly..

WE..!!
who steal electricity..

WE..!!
who bribe to get our work done..

WE..!!
who break traffic rules..

WE..!!
who break the laws if no one is watching..


WE..!!
who accept and indulge in corruption as a part of life..

WE..!!
who openly indulge in piracy..

WE..!!
who bend rules to suit our own selfish interests..
WE..!!
who get thirsty of blood in the name of protecting religion n culture

WE..!!
who need no provocation to go to war if its against Pakistan

WE..!!

!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!



WHO MY DEAR WHO...???


The politicians whom we term nasty are indeed chosen by us and are indeed one among us - only difference being they get a bigger amount to loot, but looters we all are in some or the other walk of life...

The bureaucrats whom we criticise so often are raised in the same society as we all are and they are just as corrupt as we all are in our day-to-day life...

The industrialists who are filthy rich today by employing dirty business tactics are in fact, our icons. Do we not secretly want to be in their position at some or the other point of life..?

The contractors & the engineers who build our nation so fragile that it is mockery to call it a developing nation anymore, too come from the same rotten society which thinks of satisfying its greed at any cost- come what may...

The lobbyists & the power brokers whom we blame of deceit are no more deceitful than we are in our day-to-day personal and professional lives.

The police is as drunk with the power of uniform as hallucinated we are about our duties as a law abiding citizen.
Are not WE..??

The lawyers that we hate of saving criminals of fame are as justified to do so as we are in trying to find an easy way out to earn our living by rendering the constitution of India as an imaginary thing or  terming it draconian...

The fake currency or the spurious drugs that we so hate to get is as pirated as we ourselves have become with time...

The judges are as partisan as we all are when it comes to making huge profits or saving skins of our kith n kins...

The doctors are as forgetful of the Hippocratic oath to serve as we all are in following work-ethics in our respective duties...

The teachers are as business like in their approach towards educating our children to become a mechanical part of THE SYSTEM as we all are...


The list can go on and on and on...to prove just one point that WE are equally responsible for this state of our country as the governance of past 60 years or so...



THE CHANGE OR THE CHARITY as they say BEGINS AT HOME....

Then n only then WE will have the moral, physical & intellectual strength to rightfully question the deeds of others n bring about the envisaged CHANGE.
Till then just bear the fact that MAN IS in deed a BAD CASE and we are no different...







Man is a bad case....isnt it?